धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां भाजपा के एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. घटना के बाद परिवार ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
एक पत्नी के साथ बाजार जाने पर शुरू हुआ था विवाद
ग्रामीणों का कहना हैं कि घटना से एक दिन पहले अमृत दास अपनी दूसरी पत्नी के साथ बाजार गए थे. जिसके बाद घर में विवाद और बढ़ गया था. इसी के बाद यह रहस्यमयी घटना सामने आई. फिलहाल इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग मामले को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं.
गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु राउत ने बताया कि शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है. लेकिन शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. अभी तक किसी की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
परिजनों ने का आरोप, दोनों पत्नियों ने मिलकर मारा
मृतक की मां का आरोप है कि अमृत दास की शादी दो सगी बहनों से हुई थी और दोनों पत्नियों के साथ उनके संबंध ठीक नहीं चल रहे थे. मृतक अमृत दास की मां और बहन ने दोनों पत्नियों पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है.
वहीं मृतक की बहन ने बताया कि मेरा एक ही भाई था. दोनों सौतन का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. फिर मेरे भाई से मारपीट करने लगी और दोनों ने मिलकर उसे मार डाला.
सिथुन मोदक