बिहार के बाद झारखंड में भी निर्माणाधीन पुल जमींदोज, पिलर धंसने से गार्डर टूट कर नदी में गिरा

बिहार के बाद अब झारखंड में भी एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है. गिरिडीह में साढ़े पांच करोड़ की लागत से अरगा नदी पर बन रहा पुल धराशायी हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक तेज बारिश के बाद पुल का पिलर धंस गया जिसके बाद गार्डर टूटने से पुल जमींदोज हो गया. बता दें कि इससे पहले बिहार में 11 दिनों में 5 पुलों के गिरने की खबर सामने आ चुकी है.

Advertisement
अब झारखंड में गिरा पुल अब झारखंड में गिरा पुल

सूरज सिंह

  • गिरिडीह,
  • 30 जून 2024,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

बिहार में पुलों के लगातार धराशायी होने की खबर के बीच अब झारखंड में भी एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है. गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में अरगा नदी पर बन रहे पुल का पिलर धंस गया जिससे गार्डर टूटा और पुल जमींदोज हो गया.

यह पुल फतेहपुर-भेलवाघाटी सड़क पर कारीपहरी गांव में अरगा नदी के ऊपर बनाया जा रहा था जो मानसून की पहली बारिश भी नहीं झेल पाया. दरअसल शनिवार की शाम में हुई मूसलाधार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया था. 

Advertisement

नदी की तेज बहाव में निर्माणधीन पुल का का पिलर धंस गया जिससे गार्डर टूट कर गिर गया. वहीं एक अन्य पिलर भी टेढ़ा हो गया है. स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक तेज बारिश के दौरान रात करीब आठ बजे एक पाया टेढ़ा हो गया. इसके बाद तेज आवाज के साथ निर्माणाधीन पुल का गार्डर टूट कर नदी में गिर गया.

आवाज इतनी तेज थी कि उसे सुनकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग बुरी तरह डर गए. जानकारी के मुताबिक इस पुल का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा साढ़े पांच करोड़ की लागत से करवाया जा रहा था. इस पुल को बनाने का ठेका ओम नमः शिवाय नाम की कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला था.

बिहार में 11 दिनों में गिरे पांच पुल

बता दें कि झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार में बीते 11 दिनों के अंदर पांच पुल जल समाधि ले चुके हैं. 18 जून को अररिया में 12 करोड़ की लागत से बकरा नदी के ऊपर बना रहा पुल ध्वस्त हो गया था. इसके बाद 22 जून को सिवान में गंडक नदी पर बना पुल गिर गया. बताया जाता है कि यह पुल तकरीबन 40-45 साल पुराना था. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »