LoC पार से पाकिस्तान की फायरिंग, पुंछ में किया सीजफायर उल्लंघन

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और लगातार सीमापार से गोलीबारी कर रहा है. अब पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर में सीजफायर उल्लंघन किया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

सुनील जी भट्ट

  • श्रीनगर,
  • 27 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 10:37 PM IST

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और लगातार सीमापार से गोलीबारी कर रहा है. अब पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर में सीजफायर उल्लंघन किया है. एलओसी पर पुंछ जिले में पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा है. पाकिस्तानी सेना की और से लगातार हो रही गोलीबारी और गोलाबारी का भारतीय सेना भी जवाब दे रही है.

बता दें कि जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. वह लगातार सीमा पर फायरिंग कर रहा है. पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में कृष्णा घाटी, मेंढर सेक्टर में भी फायरिंग किया था. जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की कई चौंकियों को तबाह कर दिया.

Advertisement

इससे पहले पाकिस्तान की गोलीबारी में नायक रवि रंजन कुमार सिंह शहीद हो गए. 36 साल के रवि रंजन कुमार सिंह बिहार के थे. वे गोप बीघा गांव के रहने वाले थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी रीता देवी के अलावा अन्य सदस्य हैं.

पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. इस कड़ी में नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया. वहीं भारतीय सेना करारा जवाब देते हुए राजौरी सेक्टर में पाक सेना की एक चौकी को उड़ा दिया. सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पाक की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किए जाने के बाद भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »