पंपोर एनकाउंटर के दौरान मस्जिदों से बज रहे थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

तीन दिनों तक चले ऑपरेशन के दौरान जब जवान आतंकियों की गोली से जान गवां रहे थे तब पंपोर के आस-पास के इलाकों में बनी मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकरों से 'पाकिस्तान जिंदाबाद', और 'हमें क्या चाहिए: आजादी' के नारों की रिकॉर्डिंग बजती रही.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • श्रीनगर,
  • 23 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 6:29 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पंपोर में जिस वक्त आतंकियों से लोहा ले रहे थे, ठीक उसी वक्त वहां से कुछ ही दूर पर स्थित एक मस्जिद में मुजाहिदीन और पाकिस्तान के समर्थन में कुछ लोग नारे लगा रहे थे.

तीन दिनों तक चले ऑपरेशन के दौरान जब जवान आतंकियों की गोली से जान गवां रहे थे तब पंपोर के आस-पास के इलाकों में बनी मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकरों से 'पाकिस्तान जिंदाबाद', और 'हमें क्या चाहिए: आजादी' के नारों की रिकॉर्डिंग बजती रही. ऑपरेशन में दो कैप्टन और 5 जवान शहीद हो गए.

Advertisement

युवकों ने सुरक्षाबलों पर फेंके पत्थर
श्रीनगर से करीब 15 किमी दूर सेमपुरा इलाके के सैकड़ों युवा उस जगह पर जमा हुए जहां सुरक्षाबल आतंकियों से लड़ रहे थे और उन्होंने जवानों पर हमला किया. युवकों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प भी हुई. भीड़ को हटाने के लिए फोर्स ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े, जिसके जवाब में युवकों ने जवानों पर पत्थर फेंके.

अलगाववादियों ने किया बंद का ऐलान
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के समर्थन में मस्जिदों में बज रहे नारों की पड़ताल की हालांकि पुलिस ने किसी भी मस्जिद में घुसने की कोशिश नहीं की. उधर, पुलवामा जिले में सैन्य ऑपरेशन के विरोध में अलगाववादियों ने सोमवार को बंद का ऐलान किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »