जंगल में गड्ढे के अंदर दफन मिला था लापता SPO का शव, किश्तवाड़ पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गायब हुए स्पेशल पुलिस ऑफिसर बशीर अहमद की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने दो रिश्तेदार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने हत्या की साजिश कबूल की. मृतक का शव जंगल के गड्ढे में दफनाया गया था और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हुआ है.

Advertisement
SPO बशीर अहमद 15 अक्टूबर से लापता थे. (Photo- ITGD) SPO बशीर अहमद 15 अक्टूबर से लापता थे. (Photo- ITGD)

मीर फरीद

  • श्रीनगर,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस के किश्तवाड़ जिला पुलिस बल को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने गायब हुए स्पेशल पुलिस ऑफिसर बशीर अहमद की सनसनीखेज हत्या के मामले को सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और मृतक का छिपाया गया सामान भी बरामद कर लिया है. मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि 15 अक्टूबर को किश्तवाड़ के त्रिगाम पुलिस पिकेट से SPO बशीर अहमद अपनी सर्विस राइफल के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे.

Advertisement

परिजनों ने उनके लापता होने की सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर किश्तवाड़ और आसपास के इलाकों में एक तलाशी अभियान शुरू किया था.

जंगल के गड्ढे में दफनाया मिला था शव

16 अक्टूबर को पुलिस टीमों को त्रिगाम के सेरन वानी जंगल के पास एक नाले में बने गड्ढे से एसपीओ बशीर अहमद का शव बरामद हुआ. आरोपी ने हत्या के बाद उनके शव को गड्ढे में दफना दिया था. पुलिस ने मौके से SPO की सर्विस राइफल भी बरामद कर ली थी. 

इस वारदात के बाद किश्तवाड़ पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

दो रिश्तेदार आरोपी गिरफ्तार, साजिश का पर्दाफाश

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेरन वानी (त्रिगाम) निवासी बशीर अहमद डार (पुत्र अब्दुल अजीज डार) और नजीर अहमद डार (पुत्र बशीर अहमद डार) के रूप में हुई है.

Advertisement

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और SPO की हत्या के पीछे की साजिश और मकसद का खुलासा कर दिया. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और छिपाया गया बाकी सामान बरामद कर लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »