कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान सेना से भिड़े स्थानीय नागरिक, चार की मौत, 50 घायल

शोपियां समेत दक्षिण कश्मीर के दूसरे इलाकों में भी माहौल संवेदनशील है. चोर नागिरकों की मौत और 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने के बाद इलाके के लोगों में भारी गुस्सा नजर आ रहा है.

Advertisement
रविवार सुबह हुआ एनकाउंटर रविवार सुबह हुआ एनकाउंटर

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 12 आतंकियों को ढेर कर दिया. शोपियां के दो अलग-अलग इलाकों में एक साथ ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें जवानों को ये बड़ी कामयाबी मिली. लेकिन इस दौरान उन्हें स्थानीय नागरिकों का संघर्ष भी झेलना पड़ा, जिसमें चार नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

Advertisement

हालात को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोमवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला किया है. संबंधित विभाग के आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक स्कूल-कॉलेज बंद करने का फैसला घाटी में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर लिया गया है. प्रवक्ता ने कहा, 'हालात के मद्देनजर सभी स्कूल और कॉलेज एक दिन के लिए (कल) बंद रहेंगे.' वहीं शोपियां में नागरिकों की मौत के विरोध में अलगाववादियों ने भी कश्मीर में दो दिन के बंद का ऐलान किया है.

रविवार सवेरे ही शोपियां के द्रागड गांव और काचदोरा गांव में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया. जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग की गई. इस मुठभेड़ में द्रागड में 7 आतंकी मारे गए, जबकि काचदोरा में 4 आतंकी सुरक्षाबलों की गोलियों का निशाना बने, जबकि एक आतंकी अनंतनाग में मारा गया. इस ऑपरेशन में सेना के तीन जवान भी शहीद हो गए.

Advertisement

नागरिकों की मौत के बाद तनाव

शोपियां में एनकाउंटर के बाद घाटी में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. शोपियां समेत दक्षिण कश्मीर के दूसरे इलाकों में भी माहौल संवेदनशील हो गया है. चार नागिरकों की मौत और 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने के बाद इलाके के लोगों में भारी गुस्सा नजर आ रहा है.

इस घटना के बाद अलगाववादी नेताओं ने दो दिन का बंद बुलाया है. अलगावादियों के समूह जेआरएल ने आज और कल के लिए बंद का आह्वान किया है. साथ ही लोगों से कामकाज छोड़कर आज शाम 4 बजे जनाजे की नमाज में हिस्सा लेने के लिए भी कहा गया.

रेलवे सेवा और इंटरनेट बंद

एनकाउंटर के बाद साउथ कश्मीर में रेल सेवा बंद कर दी गई है. रेलवे अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर से बानिहाल के बीच आज रेल बंद रहेगी. जबकि श्रीनगर से बारामूला के बीच निर्धारित समय के तहत ही रेल चलेगी. वहीं, घाटी में इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »