J-K: कुपवाड़ा में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल, फायरिंग कर भागे हमलावर

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना के काफिले पर बुधवार को आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में अभी तक 3 जवानों के घायल होने की खबर है. आतंकियों ने यह हमला बारामुला-कुपवाड़ा रोड पर स्थ‍ित लंगेट में किया.

Advertisement
हमले में सेना के तीन जवान घायल हुए हैं (फाइल फोटो) हमले में सेना के तीन जवान घायल हुए हैं (फाइल फोटो)

अशरफ वानी

  • कुपवाड़ा ,
  • 07 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना के काफिले पर बुधवार को आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में अभी तक 3 जवानों के घायल होने की खबर है. आतंकियों ने यह हमला बारामुला-कुपवाड़ा रोड पर स्थ‍ित लंगेट में हुआ.

सर्च ऑपरेशन शुरू
लंगेट कुपवाड़ा जिले में तहसील है, जो श्रीनगर से लगभग 66 किलोमीटर दूर है. जब यह हमला हुआ, तब सेना का काफिला कुपवाड़ा जा रहा था. आतंकियों ने क्रालगुंड गांव के पास काफिले पर अचानक हमला बोल दिया. आतंकी हमला करने के लिए यहां छिपे हुए थे और काफिले पर फायरिंग के बाद तुरंत भाग लिए. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और हमलावरों को ढूंढने के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है.

Advertisement


इससे पहले 19 अगस्त को भी आतंकियों ने कुपवाड़ा जिले में हमला किया था, जिसमें सेना के जीन जवानों समेत चार लोग घायल हुए थे. आतंकियों ने तब बीएसएफ के कैंप को निशाना बनाया था.


25 जून को पंपोर में आतंकियों ने सीआरपीएफ की बस पर हमला बोला था, जिसमें 8 जवान शहीद हुए थे और 22 घायल. इसके बाद भी आतंकी लगातार सेना और अर्धसैनिक बलों के काफिलों और कैंपों को निशाना बनाते रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement