जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा कारणों से पंचायत चुनाव तीन हफ्ते के लिए स्थगित

जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने मंगलवार को कहा कि पंचायतों के उपचुनावों को सुरक्षा कारणों से तीन सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा मामलों को लेकर गृह विभाग से मिली जानकारी के बाद यह कदम उठाया गया.

Advertisement
कश्मीर में पंचायत चुनाव स्थगित किया गया (फाइल फोटो) कश्मीर में पंचायत चुनाव स्थगित किया गया (फाइल फोटो)

कमलजीत संधू

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 4:22 AM IST

  • जम्मू और कश्मीर में 5 मार्च से होना था पंचायत चुनाव
  • सुरक्षा कारणों का हवाला देकर टाला गया चुनाव

जम्मू और कश्मीर में अगले महीने होने वाले पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. प्रशासन ने इसके लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है. जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने मंगलवार को कहा कि पंचायतों के उपचुनावों को सुरक्षा कारणों से तीन सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा मामलों को लेकर गृह विभाग से मिली जानकारी के बाद यह कदम उठाया गया.

Advertisement

इससे पहले हाल ही में  शैलेन्द्र कुमार ने प्रदेश की एक हजार से ज्यादा सरपंचों की खाली सीटों के लिए 5 मार्च से चुनावों का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि ये चुनाव 8 चरणों में कराए जाएंगे. 5 मार्च को पहले चरण का चुनाव होगा. आयोग ने बताया कि प्रदेश में सरपंच की 1011 सीटें खाली हैं. इन पदों को भरने के लिए लंबे समय से चुनाव की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर अब विराम लग गया.

ये भी पढ़ें-

कब होना था चुनाव

पिछले पंचायत चुनावों के बाद की कुल पंचायत सीटों में से 60 प्रतिशत सीटें खाली रह गईं. इन खाली सीटों को अब भरा जाएगा. शैलेन्द्र कुमार ने घोषणा की और जम्मू-कश्मीर में की तारीखों का ऐलान किया. मार्च में 8 चरणों में पंचायत चुनाव होंगे. मतदान 5, 7, 9, 12, 14, 16, 18 और 20 मार्च को होंगे. पहली अधिसूचना 15 फरवरी को जारी की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement