J-K: अनंतनाग में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसके साथ ही आस-पास के इलाके की घेराबंदी की गई है.

Advertisement
सुरक्षाबलों के जवान (फाइल फोटो-PTI) सुरक्षाबलों के जवान (फाइल फोटो-PTI)

अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 25 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसके साथ ही आस-पास के इलाके की घेराबंदी की गई है. मुठभेड़ की शुरुआत गुरुवार शाम को हुई थी. इस दौरान आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच भारी गोलीबारी हुई थी.

गुरुवार शाम को सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया और अनंतनाग के सिरहामा क्षेत्र को चारों तरफ से घेरना शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हुई. जैसे ही सुरक्षाबल घटनास्थल की ओर बढ़ने लगे, वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी.

Advertisement

इससे पहले बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. चरार-ए-शरीफ में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था. इसके बाद सोमवार देर रात ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया. 12 घंटे से अधिक समय तक चले इस एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया गया था.

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना और सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है. सुरक्षाबलों की सख्ती के चलते स्थिति यह हो गई है कि आतंकियों के पास हथियारों की कमी पड़ गई है. वहीं पाकिस्तान में बैठे आतंकी घाटी में मौजूद आतंकियों के लिए हथियार मुहैया कराने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. 

कश्मीर घाटी में ड्रोन के जरिये हथियार गिराये जाने का मामला सामने आया है. इस सिलसिले में पिछले शनिवार को तीन संदिग्धों को अरेस्ट किया गया था. इन आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था जो उन्हें ड्रोन के जरिये मिले थे. तीनों दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »