जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने पू्र्व सरपंच रसूल गनी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि पूर्व सरपंच गनी PDP से जुड़े थे और शॉपकीपर थे. मंगलवार शाम को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मट्टन इलाके में अज्ञात आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसाई.
पुलिस का कहना है कि रसूल गनी को उनकी दुकान के पास ही गोली मारी गई. इसके बाद उनको फौरन मट्टन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों का कहना है कि रसूल गनी अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था.
इससे पहले 27 सितंबर को लश्कर के ने बांदीपोरा में छुट्टी पर गए बीएसएफ के जवान मोहम्मद रमजान पारे (33 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मोहम्मद रमजान पारे बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर बारामुला में तैनात थे. उन्होंने 2011 में बीएसएफ ज्वाइन की थी.
बांदीपोरा के पीसीआर के मुताबिक रात करीब 10 बजकर 05 मिनट पर कुछ अज्ञात हथियारबंद पारे मोहल्ला हाजिन में मोहम्मद दागनी शुरू कर दी थी. गोलीबारी में घायल रमजान पारे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 परिजन घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर हॉस्पितल ले जाया गया.
राम कृष्ण