J-K: क्रैश होकर झील में गिरा सेना का हेलिकॉप्टर, पायलट लापता

जम्मू-कश्मीर के कठुआ के पास मंगलवार सुबह भारतीय सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. रणजीत सागर डैम की झील में ये हेलिकॉप्टर क्रैश होकर गिरा.

Advertisement
झील में क्रैश हुआ है हेलिकॉप्टर झील में क्रैश हुआ है हेलिकॉप्टर

मनजीत सहगल

  • कठुआ,
  • 03 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 9:18 PM IST
  • कठुआ के पास क्रैश हुआ आर्मी का हेलिकॉप्टर
  • देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, नहीं मिले पायलट

जम्मू-कश्मीर के कठुआ के पास मंगलवार सुबह भारतीय सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. कठुआ में रणजीत सागर डैम की झील में ये हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है. घटना के बाद राहत बचाव का कार्य देर रात तक जारी रहा. इस हेलिकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट लापता बताए जाते हैं. दोनों पायलट की तलाश के लिए 4 अगस्त की सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा.   
 
जानकारी के मुताबिक, 3 अगस्त सुबह करीब 10.20 बजे भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर 254 आर्मी AVN स्क्वाड्रन ने मामुन कैंट से उड़ान भरी थी. हेलिकॉप्टर डैम इलाके के पास कम ऊंचाई का राउंड ले रहा था, जिसके बाद वह डैम में क्रैश हो गया. सेना की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि हेलिकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट सुरक्षित हैं. पठानकोट से वेपन सिस्टम को हेलिकॉप्टर से बंद कर दिया गया है. जो हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, वह ध्रुव हेलिकॉप्टर था. 

Advertisement


हादसे के बाद मौके पर एनडीआरएफ की टीम को भेजा गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. रेस्क्यू मिशन मंगलवार की देर रात तक जारी रहा. कठुआ जिले के एसएसपी आरसी कोतवाल के मुताबिक, डाइवर्स की ओर से झील में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बता दें कि इसी साल की शुरुआत में भी जम्मू में एक सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था. तब उस हेलिकॉप्टर में दो पायलट सवार थे, जिसमें से एक की मौत हो गई थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »