सुबह-सुबह शिमला में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

शिमला में 17 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी पुष्टि की है.

Advertisement
शिमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए (Representational Image) शिमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए (Representational Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST

हिमाचल प्रदेश के शिमला में शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप 17 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर आया. 

इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई. 

क्यों आते हैं भूकंप

पृथ्वी की ऊपरी परत कई बड़ी और छोटी प्लेटों में बंटी हुई हैं. ये प्लेटें लगातार चलती रहती हैं लेकिन इनकी गति बहुत धीमी रहती है.  जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं या एक-दूसरे के खिलाफ रगड़ खाती हैं, तो इनमें भारी दबाव और ऊर्जा पैदा होती है. जब यह ऊर्जा अचानक बाहर निकलती है, तो धरती हिलने लगती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 7.7 का भूकंप और उसके बाद 200 से ज्यादा झटके, पनामा का हाल बेहाल

पहाड़ी स्थानों पर भूकंप आने की आशंका ज्यादा होती है. खासकर हिमालय जैसे नए और भूगर्भीय रूप से सक्रिय पर्वतीय क्षेत्रों में भूकंप आने का खतरा ज्यादा रहता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »