हिमाचल के कुल्लू की सैंज घाटी में बादल फटा, बहते दिखे पेड़, पार्वती नदी उफान पर, VIDEO

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले की सैंज घाटी में बादल फटने की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद इलाके में जीवा नाले में तेज़ सैलाब आ गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Advertisement
कुल्लू में बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया कुल्लू में बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया

मनमिंदर अरोड़ा

  • कुल्लू,
  • 25 जून 2025,
  • अपडेटेड 3:33 PM IST

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले की सैंज घाटी में बादल फटने की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद इलाके में जीवा नाले में तेज़ सैलाब आ गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

स्थानीय प्रशासन के अनुसार पार्वती नदी भी उफान पर है. हालांकि अब तक किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन एहतियातन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

यहां देखें VIDEO...

Advertisement


प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर निगरानी बनाए हुए हैं. स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वह नदी-नालों के किनारे न जाएं और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश और कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

गुजरात में भी मानसून का कहर

बता दें कि हिमाचल समेत कई राज्यों में मानसून का कहर जारी है. उधर, गुजरात के 26 जिलों में भारी बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं. भारी बारिश के चलते तीन जिलों में रेड अलर्ट है. मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि सूरत के साथ-साथ गुजरात के अन्य हिस्सों में अभी राहत मिलने वाली नहीं है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है.

राजस्थान में झमाझम बारिश

उधर, राजस्थान में मानसून का कहर जारी है. एक दिन पहले यानी मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई, इसके चलते राजधानी जयपुर में भी झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में दिनभर में 77.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई. इसमें सीकर में 13 MM, डूंगरपुर में 10 MM, माउंट आबू में 7 MM, प्रतापगढ़ में 4 MM, कोटा में 2.9 MM बारिश दर्ज की गई.

चंडीगढ़ और हरियाणा में भी पहुंचा मानसून

Advertisement

चंडीगढ़ और हरियाणा के कई हिस्सों में मानसून पहुंच गया है. भारतीय मौसम विभाग ने 25 जून से 30 जून के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अमृतसर में 33.9, लुधियाना 33.5, पटियाला में 33.1, पठानकोट में 34.1 और मोहाली में अधिकतम तामपान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »