हरियाणा: OBC आरक्षण कानून 2016 को असंवैधानिक घोषित करने के मामले में SC का नोटिस

सूबे की मनोहर लाल खट्टर सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने हरियाणा सरकार को इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का वक्त दिया है.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस भेजा है. (फाइल फोटो) सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस भेजा है. (फाइल फोटो)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 22 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST
  • कोर्ट ने दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा
  • OBC उम्मीदवारों के आरक्षण से जुड़ा है मामला
  • यमुना नदी में प्रदूषण को लेकर भी जारी किया गया था नोटिस

हरियाणा में पिछड़ी जातियों के उम्मीदवारों को सरकारी शिक्षा संस्थानों में दाखिले और नौकरी में आरक्षण के कानून 2016 को असंवैधानिक घोषित करने के मामले में सरकार को झटका लगा है. सूबे की मनोहर लाल खट्टर सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने हरियाणा सरकार को इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का वक्त दिया है.

Advertisement

कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में उक्त विवादित कानून को संविधान की बुनियादी ढांचे और मूल भावना के खिलाफ बताया गया है. हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की पिछली सरकार के कार्यकाल में बनाए गए  इस कानून को लेकर उठाए गए ऐसे ही कई मुद्दों और सवालों पर जवाब मांगा गया है.

इससे पहले हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार को यमुना नदी में प्रदूषण को लेकर नोटिस जारी किया था. यमुना नदी में प्रदूषण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था. इस मामले की सुनवाई के दौरान हरियाणा के वकील ने दिल्ली जल बोर्ड की याचिका का विरोध किया था.

दिल्ली जल बोर्ड की याचिका में कहा गया था कि हरियाणा अमोनिया की अत्यधिक मात्रा वाला दूषित जल यमुना नदी में छोड़ रहा है. जिससे पानी की गुणवत्ता खराब हो रही है. हरियाणा के वकील ने दलील दी थी कि दिल्ली में जल के दूषित होने की समस्या दिल्ली में ही है इसे लेकर हरियाणा पर आरोप नहीं लगाया जा सकता. कोर्ट ने कहा था कि वो बिना बहस के इस मामले में नोटिस जारी कर रहा है. कोर्ट ने हरियाणा सरकार को जवाब देने के लिए दो सप्ताह का वक्त दिया था.

Advertisement

देखें- आजतक LIVE TV

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »