सोनाली फोगाट की बहन रुकेश पूनिया ने BJP छोड़ कांग्रेस का थामा 'हाथ', लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

सोनाली फोगाट की बहन रुकेश पूनिया ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है. इसके बाद रुकेश पूनिया बीजेपी पर जमकर बरसी और कहा कि पार्टी कहती कुछ और है और करती कुछ और हैं. उन्होंने कहा कि किसानों और महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर उन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन किया है.

Advertisement
सोनाली फोगाट की बहन ने ज्वाइन किया कांग्रेस सोनाली फोगाट की बहन ने ज्वाइन किया कांग्रेस

प्रवीण कुमार

  • हिसार,
  • 15 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 8:53 AM IST

बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार रहीं सोनाली फोगाट की बहन रुकेश पूनिया ने बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है. अब रुकेश पूनिया आदमपुर सीट से हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं. बता दें कि अभी हाल ही में हिसार के बीजेपी सांसद बृजेद्र सिंह बीजेपी को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो चुके है. साल 2022 में ही सोनाली फोगाट की मौत हो चुकी है.

Advertisement

वहीं बीजेपी छोड़ने को लेकर रुकेश पूनिया ने कहा कि बीजेपी को छोड़ कर सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में ज्वाइन किया और कांग्रेस में अपनी आस्था जताई है. रुकेश पूनिया ने कहा कि वर्तमान में विधायक भव्य बिश्नोई ने आदमपुर में विकास कार्य नहीं किए.

रुकेश पूनिया ने कहा कि वो आदमपुर के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रही हैं. उन्होंने कहा, मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी की नीतियों से काफी प्रभावित हुई हैं. 

वहीं जब उनसे बीजेपी छोड़ने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बीजेपी कहती कुछ और है और करती कुछ और है. बीजेपी पर हमला बोलते हुए रुकेश पूनिया ने कहा कि बीजेपी कहती है कि वो महिलाओं का सम्मान करती है लेकिन जो महिलाएं हमारे यहां मैडल जीत कर लाती हैं बीजेपी उनका सम्मान नहीं करती है. उन्हें हक नहीं मिल रहा है, उनको सम्मान नहीं मिल रहा है.

Advertisement

बीजेपी ने किसानों का नहीं किया सम्मान: रुकेश पूनिया

रुकेश पूनिया ने कहा कि जो किसान पूरे देश का पेट भरता है, खराब नीतियों की वजह से उसी किसान को रोड पर लाकर बिठा दिया गया है. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या अपना हक मांगना गुनाह है, किसानों को उनका हक क्यों नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इन्हीं सब वजहों से उन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने का फैसला लिया. रुकेश पूनिया ने कहा अब वो राहुल गांधी-सोनिया गांधी के विचारों और कांग्रेस की नीतियों का प्रचार कर रही हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »