जिस सौतेली मां से लेता था आशीर्वाद, अब उसी को लेकर भाग गया और कर ली कोर्ट मैरिज

नूंह के एक गांव में एक लड़का अपनी 40 वर्षीय सौतेली मां को लेकर फरार हो गया. पीड़ित पिता का आरोप है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है जबकि लड़का नाबालिग है. पत्नी जाते-जाते नकदी और जेवर भी ले गई. पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक तस्वीर) (प्रतीकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • नूंह,
  • 09 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST

हरियाणा के नूंह जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़का अपनी 40 साल की सौतेली मां को लेकर फरार हो गया. मामला जिले के एक गांव का है, जहां इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है.

लड़के के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उसने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी. जो पिछले 15 वर्षों से उसके साथ रह रही थी. 

Advertisement

सौतेली मां को लेकर भागा नाबालिग बेटा

पीड़ित पिता ने बताया कि पहली पत्नी से हुए बेटे को वह कुछ महीने पहले अपने पास लेकर आया था. बेटा सौतेली मां को अपनी मां कहता था और उसके पैर छूता था. लेकिन दोनों के बीच प्रेम संबंध भी हैं यह किसी को नहीं पता था. कुछ दिन पहले दोनों अचानक फरार हो गए.

इसके अलावा पीड़ित ने बताया कि जब वह पुलिस के पास पहुंचा, तब  उसे पता चला कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है. लेकिन पीड़ित का कहना है कि उसका बेटा 17 साल का नाबालिग है, ऐसे में यह शादी गैरकानूनी है. वहीं पुलिस का कहना है कि लड़के ने कोर्ट में अपने बालिग होने के सबूत दिए हैं, जिसकी जांच की जा रही है. 

पीड़ित शख्स ने थाने में दर्ज कराई शिकायत 

पीड़ित ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी जाते-जाते 30 हजार रुपये नकद, चांदी की पायजेब, कानों के सोने के कुंडल, हथफूल और चांदी की तगड़ी भी ले गई है. अब पीड़ित प्रशासन से मांग कर रहा है कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

Advertisement

(रिपोर्ट- कासिम खान)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »