Haryana: रेवाड़ी में गाड़ी की स्टेपनी बदल रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, 6 की मौत

दिल्ली के एक कैंपस में रहने वाले कुछ लोग खाटू श्याम के दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे. इस दौरान ही हरियाणा के रेवाड़ी के पास खरखड़ा गांव में वह अपनी गाड़ी का टायर चेंज करने लगे, तभी पीछे से एक कार ने जोरदार टक्कर मारी और 6 लोगों की मौत हो गई.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

देशराज सिंह चौहान

  • रेवाड़ी,
  • 11 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 8:58 AM IST

हरियाणा के रेवाड़ी में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक घटना रेवाड़ी के गांव खरखड़ा के पास हुई. दरअसल, एक ही कैंपस में रहने वाले लोग खाटू श्याम से दिल्ली लौट रहे थे.

खाटू श्याम से लौट रहे लोग रास्ते में गाड़ी खड़ी कर स्टेपनी चेंज कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि घटना के दौरान XUV कार पलट गई.

Advertisement

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

हादसे में 4 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई. हादसे में मरने वाले लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

5 दिन पहले ही हुआ था एक हादसा

बता दें कि 5 दिन पहले ही 6 मार्च को रेवाड़ी में एक और भीषण हादसा हुआ था, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी. यहां रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई थी. हादसा रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर सीहा गांव के पास हुआ था.

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

इस हादसे में जान गंवाने वाले एक विवाह समारोह से लौटकर अपने गांव जा रहे थे. तभी सीहा गांव के पास रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस और बलेनो कार की टक्कर हुई थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »