लिव-इन पार्टनर बना हैवान, गुरुग्राम में बायोटेक छात्रा को बेरहमी से पीटा, एम्स रेफर किया गया

गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर ने चरित्र पर शक के चलते बायोटेक छात्रा को बेरहमी से पीटा. पीड़िता त्रिपुरा की रहने वाली है और जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में पढ़ती है. गंभीर हालत में उसे एम्स रेफर किया गया. आरोपी दिल्ली निवासी 19 वर्षीय शिवम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
लिव-इन पार्टनर ने छात्रा को पीटा. (Photo: Representational) लिव-इन पार्टनर ने छात्रा को पीटा. (Photo: Representational)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम ,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:01 PM IST

गुरुग्राम से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक लिव-इन पार्टनर ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बेरहमी से मारपीट की. पीड़िता गुरुग्राम की नामी जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में बायोटेक की छात्रा है और त्रिपुरा की रहने वाली है. गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक दिल्ली का रहने वाला 19 वर्षीय शिवम है, जिसे गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार थाना बादशाहपुर क्षेत्र में एक महिला ने फोन पर सूचना दी थी कि उसकी 19 वर्षीय बेटी के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने चरित्र पर शक करते हुए मारपीट की है. सूचना मिलते ही पुलिस सेक्टर 69 स्थित ग्रेट पीजी पहुंची और मौके से ही आरोपी को हिरासत में ले लिया.

Advertisement

चरित्र पर शक बना हिंसा की वजह

डीसीपी साउथ हितेश यादव ने टेलीफोनिक बातचीत में बताया कि पीड़िता को देर रात गंभीर हालत में गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया. पुलिस के अनुसार पीड़िता और आरोपी की मुलाकात सितंबर 2025 में हुई थी. दोनों के परिवारों के बीच शादी की बात भी चल रही थी. लेकिन आरोपी युवक अपनी गर्लफ्रेंड पर शक करता था.

लिव-इन पार्टनर ने की बेरहमी से पिटाई

बीती रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और आरोपी ने बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी. पीड़िता के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस अब पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »