हिसार कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग: गैंगस्टर विनोद राणा की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के हिसार कोर्ट परिसर में अज्ञात बदमाशों ने विनोद काणा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलीबारी में उसकी मौके पर ही मौत हो गई और एक और व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस की जांच में ये मामला व्यक्तिगत रंजिश और गैंगवार से जुड़ा माना जा रहा है. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मौके से ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.

Advertisement
हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है. (Photo- Representational) हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है. (Photo- Representational)

असीम बस्सी

  • चंडीगढ़,
  • 20 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:35 PM IST

हरियाणा के हिसार कोर्ट परिसर में गुरुवार को अफरा-तफरी मच गई. यहां अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं. इस ताबड़तोड़ फायरिंग में गैंगस्टर विनोद काणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में इस वारदात के पीछे व्यक्तिगत रंजिश और गैंगवार का एंगल सामने आ रहा है. मृतक विनोद काणा का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे. उसकी आज कोर्ट में पेशी भी थी.

Advertisement

SP सिद्धार्थ जैन ने गोलीबारी के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा, 'आज दोपहर करीब 2:50 बजे पार्किंग एरिया में हुई इस घटना की जानकारी मिली. विनोद नाम के एक व्यक्ति को गोली मारी गई. एक व्यक्ति को पकड़ा गया है और उसके पास से हथियार बरामद किया गया है. अब तक की जांच से पता चला है कि मृतक के खिलाफ पहले से ही लगभग 32 मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या के आरोप भी शामिल हैं.

एक आरोपी गिरफ्तार

एसपी जैन ने आगे कहा, हमलावर कहां से आया था या इसमें कोई और शामिल था या नहीं, जैसी आगे की जानकारी प्रक्रिया के अनुसार बताई जाएगी. ये मामला अभी जांच के दायरे में है. जैसे-जैसे घटना की प्रकृति के बारे में तथ्य सामने आएंगे, जानकारी आपके साथ साझा की जाएगी. मृतक को आज कोर्ट में पेश होना था.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका के शॉपिंग सेंटर में अंधाधुंध गोलीबारी, 3 लोगों की मौत और कई घायल

वो आगे कहते हैं, 'मैं ये भी कहना चाहूंगा कि हमारी कोर्ट सिक्योरिटी टीम पूरी तरह सतर्क रहती है और पूरे परिसर में तैनात रहकर अपनी ड्यूटी प्रभावी ढंग से निभाती है. यही वजह है कि उन्होंने आरोपी को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया. फिर भी, अगर कोई लापरवाही या कमी रही है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. फॉरेंसिक जांच की गई है, सैंपल लिए गए हैं और बैलिस्टिक टेस्ट भी किए जा रहे हैं. इसके अलावा, हमारी पांच-छह टीमें मामले के अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही हैं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »