हिसार
हिसार (Hisar) भारतीय गणराज्य के प्रांत हरियाणा के 22 जिलों में से एक है (District of Haryana). यह जिला दिल्ली से 164 किलोमीटर पश्चिम में नेशनल हाइवे नौ पर स्थित है (Hisar Location). इस जिले में चार अनुमंडल हैं. इसका मुख्यालय हिसार शहर में स्थित है (Hisar District Headquarters). यह हरियाणा के चार प्रमंडलों में से एक है. (Hisar Division). इसका क्षेत्रफल 3,983 वर्ग किमी है (Hisar Total Area).
2011 की जनगणना के मुताबिक हिसार जिले की जनसंख्या 17.44 लाख है (Hisar Population). यहां हर एक वर्ग किमी में 438 लोग रहते हैं (Hisar Density). इस जिले में 1000 पुरुषों पर 872 महिलाओं का अनुपात है (Hisar Sex ratio). इस जिले की साक्षरता दर 72.89 फीसदी है, जिसमें 82.20 फीसदी पुरूष और 62.25 फीसदी महिलाएं साक्षर हैं (Hisar Literacy Rate). हिसार जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है जिसके अंतर्गत कुल सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं. (Hisar Constituencies).
हिसार की स्थापना फिरो शाह तुगलक ने 1354 की थी. हिसार एक अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है ‘किला’. इसे पहले ‘हिसार फिरोजा’ के नाम से जाना जाता था. इस जिले में अग्रोहा, बनावली और कुणाल की खुदाई के साथ मनुष्य की उपस्थिति का पहला सबूत खोजा गया था. ये सभी हड़प्पा सभ्यता से पहले की बस्तियां थीं, जो पूर्व-ऐतिहासिक काल से सम्बंधित थीं. अग्रोहा में हिसार किले में मिला स्तंभ सम्राट अशोक (234 ई.) के समय से संबंधित है, वहीं कुषाण राजाओं के सिक्कों की खोज प्राचीन भारत की दास्तां बताती है (Hisar History).
साठ के दशक की शुरुआत में कृषि विश्वविद्यालय को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के विस्तार के रूप में स्थापित किए जाने के साथ इस जिले को महत्व मिला. तब से, सरकार की सकारात्मक नीतियों ने शहर के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. सरकार की औद्योगिक नीति ने बड़ी संख्या में उद्यमियों को आकर्षित किया है और इसके परिणामस्वरूप शहर और उसके आसपास औद्योगीकरण हुआ है (Hisar Industry and Economy).
हिसार में बहुत गर्म ग्रीष्मकाल और बहुत ठंडी सर्दियां होती हैं. गर्मियों के दौरान दिन का अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है. सर्दियों के दौरान इसका तापमान 1.5 डिग्री से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है (Hisar Climate).
हिसार के पटेल नगर में तीन लाख रुपये की कथित मंथली नहीं देने पर दो भाइयों पर हमला करने का मामला सामने आया है. वारदात का CCTV वीडियो वायरल है, जिसमें कुछ युवक लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर नजर आ रहे हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को महज दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया है.
हरियाणा के सोनीपत में हिसार टोल मैनेजर हत्याकांड के फरार आरोपी मनोज उर्फ फिल्मी और सचिन को पकड़ने पहुंची STF ने NH-44 पर घेराबंदी की। पुलिस को सामने देखकर मनोज ने भिगान फ्लाईओवर से छलांग लगा दी और गंभीर रूप से घायल हो गया।
शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में यूपी पुलिस और STF ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर में कथित शूटर सुमित और मोहित मारे गए।
मल्लिका शेरावत इन दिनों द ट्रेटर्स 2 में अपना जलवा दिखा रही हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड की मल्लिका बनने से पहले वो हरियाणा के हिसार जिले के मोथ गांव की रीमा लांबा थीं.
हिसार में सफाई कर्मचारियों की करीब 20 दिनों से जारी हड़ताल के बीच नगर निगम प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शहर से कचरा उठाने का अभियान चलाया।
हिसार के कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पार्किंग के पास बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें गैंगस्टर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उसकी मौत हो गई. घटना में एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हुआ है. पुलिस ने वारदात के तुरंत बाद एक आरोपी को हथियार समेत पकड़ लिया. मारे गए गैंग्स्टर विनोद के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और लूट समेत 31 आपराधिक मामले दर्ज थे.
हिसार कोर्ट परिसर के बाहर गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहां 14 राउंड फायरिंग से पूरा कोर्ट परिसर दहल गया. अब इस मामले में लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट ने केस को नया मोड़ दिया है. पढ़ें पूरी कहानी.
हरियाणा के हिसार कोर्ट परिसर में अज्ञात बदमाशों ने विनोद काणा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलीबारी में उसकी मौके पर ही मौत हो गई और एक और व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस की जांच में ये मामला व्यक्तिगत रंजिश और गैंगवार से जुड़ा माना जा रहा है. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मौके से ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.
हरियाणा के हिसार में वेंटिलेटर की सुविधा समय पर नहीं मिलने से एक दिन के नवजात की मौत हो गई. पहले नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन वहां भी वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं हुआ. परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही और संसाधनों की कमी ने मासूम की जान ले ली.
हरियाणा के हिसार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 32 वर्षीय महिला की उसके बॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर चाकू से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस चौकी पहुंचा और हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस ने मौके से शव बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच जारी है.
हरियाणा के हिसार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या के मामले में उसके साथी को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद घटना की सूचना दी. मामले की जांच और फोरेंसिक प्रक्रिया जारी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
हिसार टोल प्लाजा पर टोल मैनेजर संजय शुक्ला की हत्या के मामले में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े नामों ने घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. पोस्ट में संजय शुक्ला पर दुश्मनों की मदद करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
हरियाणा के हांसी में बाइक सवार हमलावरों ने एक जिम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात CCTV में कैद हुई. फायरिंग में एक युवती भी घायल हुई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है.
हरियाणा के कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत देखने को मिल रही है. एक ओर भीषण गर्मी, तो दूसरी ओर पेयजल संकट लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है. हिसार के हांसी में ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जबकि चरखी दादरी की स्थिति भी बेहद गंभीर बनी हुई है.
हिसार के सेक्टर-13 में एक शिक्षिका सोनिया की हत्या उसके पति ने कर दी. बताया जाता है कि विवाद के दौरान पति ने इस्त्री से हमला कर गला दबाकर हत्या कर दी और फिर फरार हो गया.
हिसार में GJU विवाद के बीच पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि एक पुलिसकर्मी ने उन पर पिस्टल तान दी. घटना का वीडियो भी सामने आया है. वहीं पुलिस ने कई नेताओं पर केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है. प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू कर दी है.
हरियाणा के हिसार में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में हुए विवाद के बाद शुक्रवार को भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और जमकर हंगामा हुआ. गिरफ्तारी देने एसपी ऑफिस जा रहे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी पुल पर पुलिस की एक गाड़ी से सादी वर्दी में एक पुलिसकर्मी ने उन पर पिस्टल तान दी. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.
सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को 11 साल बाद देशद्रोह मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई. यह जमानत रामपाल के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है. जानिए 2014 के बरवाला आश्रम विवाद और पूरे मामले की पूरी कहानी.
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने सरसों की पहली हाइब्रिड किस्म 'आरएचएच 2101' विकसित कर कृषि क्षेत्र में नई इबारत लिख दी है.
हरियाणा परिवहन विभाग की तरफ से वीआईपी नंबर के लिए बोली लगवाई गई थी. इस दौरान कई लोगों ने बोली लगाई थी. जिसमें आईटी कंपनी के डायरेक्टर ने भी बोली लगाई थी. बोली में आईटी कंपनी के डायरेक्टर को नंबर तो मिल गया. लेकिन बाद में उन्होंने नंबर लेने से इनकार कर दिया.
हरियाणा के हिसार में शराब के नशे में धुत युवकों ने एडीजीपी कार्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी. रमेश ने युवकों को गाली-गलौज से रोका था. पुलिस ने 10 नामजद में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दो वाहन जब्त किए हैं. बाकी की तलाश में छापेमारी जारी है.