हिसार कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग: गैंगस्टर विनोद राणा की गोली मारकर हत्या, एक घायल

हरियाणा के हिसार कोर्ट परिसर में अज्ञात बदमाशों ने विनोद काणा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलीबारी में उसकी मौके पर ही मौत हो गई और एक और व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस की जांच में ये मामला व्यक्तिगत रंजिश और गैंगवार से जुड़ा माना जा रहा है.

Advertisement
हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है. (Photo- Representational) हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है. (Photo- Representational)

असीम बस्सी

  • चंडीगढ़,
  • 20 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:54 PM IST

हरियाणा के हिसार कोर्ट परिसर में गुरुवार को अफरा-तफरी मच गई. यहां अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं. इस ताबड़तोड़ फायरिंग में गैंगस्टर विनोद काणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में इस वारदात के पीछे व्यक्तिगत रंजिश और गैंगवार का एंगल सामने आ रहा है. मृतक विनोद काणा का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे.

Advertisement

पुलिस की शुरुआती तफ्तीश से अंदेशा जताया जा रहा है कि विरोधी गुट ने रंजिश के तहत ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »