'PM मोदी द्वारा गीता के संदेश का वैश्विक प्रसार हरियाणा के लिए सम्मान', CM सैनी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में कुरुक्षेत्र और हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र किया. इसके बाद, CM नायब सिंह सैनी ने इसका आभार जताते हुए कहा कि महाभारत अनुभव केंद्र राज्य को वैश्विक पहचान दिलाएगा.

Advertisement
पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में किया था हरियाणा का जिक्र (File Photo: ITG) पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में किया था हरियाणा का जिक्र (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 10:08 PM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूबे की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र और हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का विशेष उल्लेख किया है.

उन्होंने आगे कहा कि महाभारत अनुभव केंद्र में महाभारत को दर्शाने वाला स्पेशल शो हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देगा. कुरुक्षेत्र की गीता जयंती से विश्व स्तर तक गीता का उपदेश पहुंचना हरियाणा के लिए गौरव का विषय है.

Advertisement

नायब सिंह सैना ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही गीता का उपदेश वैश्विक स्तर तक ले जाना संभव हुआ. उनके मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र और हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए कार्य करती रहेगी."

'हम सभी के लिए गर्व की बात...'

सीएम सैनी ने हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत और प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया. उन्होंने कहा, "महाभारत अनुभव केंद्र में योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण जी और महाभारत की अमर गाथा को 3D, Light & Sound Show और डिजिटल तकनीक के माध्यम से आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है."

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्म सरोवर पर आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ विश्व को गीता की दिव्यता से प्रेरित करते हुए एक अद्भुत और प्रेरणादायक अनुभव प्रदान कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है.

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »