फ्री बिजली, फ्री इलाज और फ्री शिक्षा... हरियाणा चुनाव से पहले AAP ने जारी की 'केजरीवाल की पांच गारंटी'

सुनीता केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने शून्य से शुरुआत की, अपनी पार्टी बनाई और पहले ही चुनाव में दिल्ली के सीएम बन गए. आज लोग केजरीवाल को उनके काम की वजह से जानते हैं. बिजली क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम किया.

Advertisement
हरियाणा में AAP ने जारी की 'केजरीवाल की गारंटी' हरियाणा में AAP ने जारी की 'केजरीवाल की गारंटी'

असीम बस्सी

  • चंडीगढ़,
  • 20 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को चुनावी राज्य हरियाणा के लिए पांच "केजरीवाल की गारंटी" की शुरुआत की. इसमें मुफ्त बिजली, मुफ्त इलाज, लोगों को मुफ्त शिक्षा, राज्य की हर महिला को 1,000 रुपये प्रति माह और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया है. हरियाणा विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं. 

Advertisement

पंचकूला में "केरीवाल की पांच गारंटी" की शुरुआत के दौरान सुनीता केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और संदीप पाठक भी मौजूद थे. दिल्ली के मुख्यमंत्री, जो आप के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं, वर्तमान में आबकारी नीति से संबंधित मामले में न्यायिक हिरासत में हैं. आम आदमी पार्टी ने घरेलू श्रेणी के लिए मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक खोलने और मुफ्त चिकित्सा, मुफ्त शिक्षा, हरियाणा की हर महिला को 1,000 रुपये प्रति माह और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है. 

सुनीता केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने शून्य से शुरुआत की, अपनी पार्टी बनाई और पहले ही चुनाव में दिल्ली के सीएम बन गए. आज लोग केजरीवाल को उनके काम की वजह से जानते हैं. बिजली क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम किया. आज मोदी केजरीवाल से जलते हैं और यही वजह है कि उन्हें झूठे मामलों में जेल में डाल दिया गया है. मोदी ने हरियाणा को चुनौती दी है. मोदी ने हरियाणा के बेटे को जेल में डाल दिया है.

Advertisement

वहीं संजय सिंह ने अपने संबोधन में लोगों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपनी सरकार बनाए. उन्होंने अल्पकालिक सैन्य भर्ती के लिए अग्निपथ योजना सहित कई मुद्दों को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने भाजपा पर लोगों से केवल झूठे और खोखले वादे करने का आरोप लगाया और कहा कि आम आदमी पार्टी गारंटी देती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »