गुजरात के बनासकांठा में टैंकर और लग्जरी बस की टक्कर, 3 की मौत, 20 घायल

हादसा उस समय हुआ जब गलत साइड से आ रहे टैंकर चालक ने बस को टक्कर मार दी. इस हादसे में लग्जरी बस में सवार 20 लोग घायल हो गए और 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सर्विस से भाभर, थराद सहित आसपास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

Advertisement
गुजरात के बनासकांठा में टैंकर और लग्जरी बस की टक्कर में 3 की मौत और 20 घायल. (PTI Photo) गुजरात के बनासकांठा में टैंकर और लग्जरी बस की टक्कर में 3 की मौत और 20 घायल. (PTI Photo)

परेश पढियार

  • बनासकांठा ,
  • 01 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार रात एक भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया. सुइगाम के सोनेथ गांव के पास भारतमाला राजमार्ग पर टैंकर और लग्जरी बस के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए. लग्जरी बस गुजरात के जामनगर से राजस्थान जा रही थी. मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब गलत साइड से आ रहे टैंकर चालक ने बस को टक्कर मार दी. इस हादसे में लग्जरी बस में सवार 20 लोग घायल हो गए और 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

घायलों को 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सर्विस से भाभर, थराद सहित आसपास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद सुइगाम, भाभर और वाव थराद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. टक्कर इतनी भीषण थी कि लग्जरी बस पलट गई. पुलिस ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुइगाम के सरकारी जन स्वास्थ्य केंद्र में भेजा.

यह भी पढ़ें: UP: बांदा में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 2 की मौत, एक घायल

इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में बनासकांठा में ही तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के पलट जाने से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई थी और 34 अन्य घायल हो गए थे. बस में 50 तीर्थयात्री सवार थे, जो अंबाजी मंदिर से खेड़ा जिले के कठलाल वापस जा रही थी. यह घटना तब हुई जब बस दांता तालुका के त्रिशूलिया घाट पर एक पहाड़ी सड़क से नीचे उतर रही थी. बनासकांठा के पुलिस अधीक्षक अक्षय राज ने बताया था कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था, जिससे बस पलट गई. घायलों में 9 यात्रियों को गंभीर चोटें आई थीं, जबकि 25 अन्य को मामूली चोटें. उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. (इनपुट: परेश पढियार)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »