सूरत: शादी में खाना पड़ा कम, बारात लौट गई, फिर पुलिस ने किया ये काम

गुजरात के सूरत में शादी में खाना कम पड़ने के कारण दूल्हे के परिवार ने बारात लौटा ली. दुल्हन अंजली कुमारी ने हिम्मत दिखाते हुए अपने परिवार के साथ वराछा पुलिस थाने पहुंची और आपबीती बताई. इसके बाद पुलिस ने पहल कर दूल्हे को मनाया और थाने में ही शादी करवाई.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

संजय सिंह राठौर

  • सूरत ,
  • 03 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 7:23 PM IST

गुजरात के सूरत में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी में खाना कम पड़ने की वजह से बारात वापस लौट गई. जब लड़की के परिवार ने मदद की गुहार लगाई, तो पुलिस ने पहल करते हुए थाने में ही शादी करवा दी.

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को सूरत के वराछा थाना क्षेत्र के श्री लक्ष्मी नारायण हॉल में शादी समारोह चल रहा था. शादी के दौरान बारातियों के लिए खाना कम पड़ गया, जिससे नाराज होकर दूल्हे के परिवार ने शादी तोड़ दी और बारात वापस ले गए. दुल्हन अंजली कुमारी ने हिम्मत दिखाते हुए अपने परिवार के साथ वराछा पुलिस थाने पहुंची और आपबीती बताई. 

Advertisement

खाना कम पड़ने की वजह से बारात लौटी  

पुलिस ने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लिया और दूल्हे राहुल प्रमोद महंतो के घर जाकर उसके परिवार को समझाने का प्रयास किया. हालांकि, दूल्हे के माता-पिता नहीं माने, लेकिन लड़का शादी के लिए तैयार था. ऐसे में पुलिस राहुल को थाने ले आई और वहीं जयमाला पहनाकर शादी कराई.

पुलिस ने दूल्हे को समझा कर शादी कराई

इस मामले पर डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि शादी की बाकी रस्में पहले ही पूरी हो चुकी थीं, सिर्फ वरमाला पहनना बाकी था. पुलिस ने इस नेक पहल से न सिर्फ एक शादी बचाई बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी दिया. पुलिस की इस पहल से लोगों में खुशी का महौल है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »