'सुख चैन से जियो, रोटी खाओ वरना मेरी गोली तो है ही... ', भुज से PM मोदी का PAK को सख्त संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भुज में जनसभा के दौरान आतंकवाद और कच्छ के विकास पर बात की. उन्होंने पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के अंत का मिशन बताया. उन्होंने यह भी कहा, "पाकिस्तान टेररिज्म को टूरिजम समझता है."

Advertisement
भुज की जनसभा से पीएम मोदी की तस्वीर भुज की जनसभा से पीएम मोदी की तस्वीर

अतुल तिवारी

  • भुज,
  • 26 मई 2025,
  • अपडेटेड 8:01 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भुज में जनसभा के दौरान जोरदार भाषण दिया. उन्होंने कहा कि भारत टूरिज्म पर यकीन करता है क्योंकि टूरिज्म लोगों को जोड़ता है और बहुराष्ट्रीय दोस्ती को मजबूत बनाता है. वहीं, उन्होंने पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए कहा, "पाकिस्तान टेररिज्म को टूरिजम समझता है, जो कि पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा है" और ये कि "ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के अंत का मिशन है."

पीएम मोदी ने कच्छ के विकास की बात करते हुए कहा कि इससे पहले कच्छ के किसी मुख्यमंत्री या मंत्री के भाषण की शुरुआत और अंत पाकिस्तान से ही होती थी, लेकिन उन्होंने 2001 में तय किया कि वे इस बात पर समय बर्बाद नहीं करेंगे बल्कि कच्छ की सामर्थ्य को उजागर करेंगे ताकि पाकिस्तान को जलन हो. उन्होंने कहा, "हमने ऐसा कच्छ बनाया है जिसका विकास देखकर दुश्मन जल उठते हैं."

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM मोदी का गुजरात दौरा, ऑपरेशन सिंदूर थीम पर वडोदरा में भव्य रोड शो

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के बच्चों को कहता हूं, पाकिस्तानी सेना आतंकवाद के समय में पल रही है, भविष्य को नष्ट कर रही है, अंधेरे में धकेल रही है, आतंक की बीमारी से मुक्त करने के लिए आवाम और नौजवानों को आगे आना चाहिए" और ये कि "सुख चैन से जियो, रोटी खाओ वरना मेरी गोली तो है ही."

ऑपरेशन सिंदूर का मकसद आतंक का खात्मा करना है!

प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का भी जिक्र किया, और कहा, "जो हमारा खून बहाने की कोशिश करेगा, उसे उसकी भाषा में जवाब दिया जाएगा. भारत पर आंख उठाने वालों को कीमत चुकानी होगी." उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का भी जिक्र किया और बताया कि इस मिशन का मकसद आतंकवाद को खत्म करना और मानवता की रक्षा करना है

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 22 मई के बाद उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी, बिहार में भी खुले तौर पर ऐलान किया था कि वे आतंकवाद के ठिकानों को मिटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि 15 दिन इंतजार करने के बाद पाकिस्तानी कार्रवाई नहीं हुई तो सेना को पूर्ण छूट दे दी गई. सेना ने आतंकवाद के ठिकानों को सैकड़ों किलोमीटर दूर जाकर ध्वस्त किया.

पाकिस्तानी एयरबेस आज भी आईसीयू में!

प्रधानमंत्री ने कहा कि 1971 की युद्ध लड़ाई में भुज के एयरबेस पर पाक सेना ने हमला किया था लेकिन हमारे वीरांगनाओं ने इसका सामना किया था. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना ने उस हमले का जवाब इतनी ताकत से दिया कि पाकिस्तानी एयरबेस आज भी आईसीयू में पड़े हैं.

यह भी पढ़ें: 'हमने 22 मिनट में आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया', गुजरात में गरजे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कच्छ की धरती से पाकिस्तान के लोगों से अपील की कि वे आतंकवाद नहीं छोड़ेंगे तो उनके बच्चों का भविष्य अंधकार में होगा. उन्होंने पाकिस्तान के युवाओं को समझाने की कोशिश की कि आतंकवाद पाकिस्तान के लिए विनाशकारी है. आखिर में उन्होंने कच्छ के लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि यहां के लोगों ने इतनी गर्मी में रोड शो किया, वह काबिले तारीफ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »