खोडल मां की शोभायात्रा में दिखा पाटीदारों का दम, निकाली 40 किमी. की यात्रा

खोडलधाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का मंगलवार को शुभारंभ हुआ है, इस दौरान मां खोडल की मूर्ति के साथ राजकोट के रेसकोर्स मैदान से निकली शोभायात्रा राजकोट से करीब 40 दूर कागवड पहुंची.

Advertisement
पाटीदारों ने निकाली शोभायात्रा पाटीदारों ने निकाली शोभायात्रा

गोपी घांघर

  • राजकोट,
  • 17 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST

पिछले कुछ समय से गुजरात में चल रहे पाटीदारों के आंदोलन के बीच मंगलवार को पाटीदारों ने सौराष्ट्र में अपनी पावर दिखाई. पाटीदारों ने अपनी कुलदेवी खोडल मां के नए मंदिर खोडलधाम के प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शोभायात्रा निकाली. मंगलवार सुबह पाटीदारों ने राजकोट से शोभायात्रा की शुरुआत की, यह यात्रा 40 कि.मी. रही जिसमें 1000 बुलेट, 15000 बाइक और 5 हजार कारों के साथ शोभायात्रा निकाली.

Advertisement

का मंगलवार को शुभारंभ हुआ है, इस दौरान मां खोडल की मूर्ति के साथ राजकोट के रेसकोर्स मैदान से निकली शोभायात्रा राजकोट से करीब 40 दूर कागवड पहुंची.

खोडलधाम के ट्रस्टी नरेशभाई पटेल ने कहा कि इस शोभायात्रा के बीच में माता जी की मूर्ति और माताजी का रथ रहेगा, यहां से निकलने के बाद रिंग रोड़ और कागवड तक सभी गांवों में शोभायात्रा का स्वागत होगा.

21 जनवरी को कागवड में मां खोडल की विधि के अनुसार मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी, जिस में एक साथ 3.5 लाख लोग राष्ट्रगान गाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »