अमित शाह का एक फोन कॉल और 4 घंटे में पदभार संभालने पहुंच गए नितिन पटेल

डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने कहा कि आज सुबह अमित भाई ने मुझसे विनती की है कि आप पदभार संभाल लीजिए. नितिन ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष की ओर से मुझे आश्वासन दिया गया है कि मुझे जो उच्च स्तरीय मंत्रालय चाहिए थे उनको देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Advertisement
पदभार संभालते नितिन पटेल पदभार संभालते नितिन पटेल

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 31 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

गुजरात में सरकार बनाने के बाद मुश्किल में आई बीजेपी की दिक्कतें अब दूर होती दिख रही हैं. नाराज डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने आलाकमान और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बात करने के बाद आज से नए मंत्रालयों का पदभार संभाल लिया है. इससे पहले मनचाहा मंत्रालय न मिलने से नितिन पटेल नाराज बताए जा रहे थे.

नितिन पटेल ने रविवार को कहा कि गुजरात में सरकार बनने के बाद मुझे नंबर-2 पर रखते हुए डिप्टी सीएम का पद दिया गया है लेकिन दूसरे स्थान के नेता को जो थे. उन्होंने कहा कि मुझसे वित्त और शहरी विकास मंत्रालय ले लिया गया जो ठीक नहीं है. इस बाबत नितिन ने राज्य के सीएम विजय रूपाणी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और संगठन मंत्री को अपनी शिकायत बता दी थी.

Advertisement

शाह से हुई फोन पर बात

डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने कहा कि आज सुबह साढ़े सात बजे अमित भाई ने मुझे फोन कर कहा कि आप पदभार संभाल लीजिए. नितिन ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष की ओर से मुझे आश्वासन दिया गया है कि मुझे जो उच्च स्तरीय मंत्रालय चाहिए थे उनको देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, इसके बाद ही मैंने मंत्रालयों के कामकाज को संभालने का फैसला किया है.

उठी सीएम बनाने की मांग

इससे पहले नाराज नितिन पटेल ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भी मंत्रालय नहीं संभाला था. यहां तक कि मेहसाणा में पटेल के समर्थकों ने एक जनवरी को भी किया था. साथ ही सरदार पटेल समूह के संयोजक लालजी पटेल ने शनिवार को नितिन पटेल को राज्य का सीएम बनाने की मांग की थी.

Advertisement

पिछली सरकार में नितिन पटेल को वित्त और शहरी विकास जैसे मंत्रालय दिए गए थे जबकि नई सरकार में उन्हें कम महत्त्वपूर्ण माने जाने वाले सड़क और इमारत और स्वास्थ्य जैसे विभागों का भार सौंपा गया है. नाराज नितिन पटेल को हार्दिक पटेल ने बगावत कर कांग्रेस में शामिल होने का न्योता तक दे दिया था. हालांकि नितिन पार्टी छोड़ने की अटकलों को शुरू से ही खारिज करते आए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »