गुजरातः भरूच में केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, 57 घायल

भरूच के दाहेज में स्थिति केमिकल फैक्ट्री के टैंक में धमाके से 5 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में करीब 57 लोग घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

Advertisement
आग पर काबू पा लिया गया है (PTI फोटो) आग पर काबू पा लिया गया है (PTI फोटो)

aajtak.in

  • भरूच ,
  • 03 जून 2020,
  • अपडेटेड 12:23 AM IST

  • भीषण आग पर पाया गया काबू, होगी जांच
  • घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया

गुजरात के भरूच में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग की घटना घटी है. भरूच के दाहेज में स्थिति केमिकल फैक्ट्री के टैंक में धमाके से 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 57 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना बुधवार दोपहर में हुई. फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

भरूच के कलेक्टर एमडी मोदिया ने बताया कि बुधवार दोपहर एक एग्रो-केमिकल कंपनी के बॉयलर में विस्फोट की घटना घटी थी. सभी घायलों को भरूच के अस्पतालों में ले जाया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है. उन्होंने बताया कि आग पूरी फैक्ट्री में लगी थी. एहतियात के तौर पर केमिकल प्लांट के पास के दो गांवों को खाली कराया गया है. फैक्ट्री में काफी तरह केमिकल रखे गए थे. इस घटना की पूरी जांच होगी.

आंध्र प्रदेश में गैस लीकेज से 12 की गई थी जान

बीते महीने में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी में गैस लीकेज का मामला सामने आया था. इस हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

एलजी पॉलिमर्स कंपनी की लापरवाही के चलते स्टाइरीन गैस रिसाव हुआ था. यह खुलासा मॉनिटरिंग कमेटी ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के समक्ष दाखिल अपनी रिपोर्ट में किया था. मॉनिटरिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एलजी पॉलिमर्स कंपनी की लापरवाही और ट्रेनिंग के अभाव में गैस रिसाव हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 22 जानवर भी मारे गए थे.

Advertisement

मॉनिटरिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एलजी पॉलिमर्स कंपनी ने स्टाइरीन गैस प्लांट में बुनियादी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया था. साथ ही 800 टन से ज्यादा स्टाइरीन गैस को प्लांट से निकाला गया. आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस बी. शेषासायण रेड्डी के नेतृत्व वाली जॉइंट मॉनिटरिंग कमेटी ने फैक्ट्री सेफ्टी इंस्पेक्टर्स और सेफ्टी स्टैंडर्ड के पैन इंडिया ऑडिट की भी जांच की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »