गुजरात: फूल बेचने वाली महिला की हत्या कर लूटे 1500, आरोपी का दावा- बीमार बेटे के इलाज के लिए नहीं थे पैसे

गुजरात में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां बेटे के इलाज के लिए पिता के पास पैसे नहीं थे. उसने उधार भी मांगे, लेकिन पैस नहीं मिले. इसके बाद उसने फूलमालाएं बेचने वाली महिला से 1500 रुपये लूट लिए और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी कई दिन से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

Advertisement
इसी ठेले पर फूलमालाएं बेचती थी महिला. इसी ठेले पर फूलमालाएं बेचती थी महिला.

विपिन प्रजापति

  • पाटन,
  • 01 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:07 AM IST

गुजरात के पाटन जिले (Patan) से बेहद खौफनाक घटना सामने आई है. यहां बीमार बेटे के इलाज के लिए पिता के पास पैसे नहीं थे. पिता ने महज 1500 रुपये के लिए फूलमाला बेचने वाली महिला की हत्या कर दी. इसके बाद शव झाड़ी में लटका दिया. लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह घटना पाटन जिले के सिद्धपुर तहसील के लूखासण गांव की है. यहां 20 जुलाई 2024 की रात गांव के बाहर हनुमान मंदिर के पीछे झाड़ी में एक महिला का शव मिला था. लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. जब शिनाख्त की गई तो पता चला कि मृतक महिला मंदिर के बाहर लारी पर फूल मालाएं बेचती थी. उसका नाम केसरबेन रावल है.

इसी जगह के आसपास पूजा सामग्री बेचती थी महिला.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है. इसके बाद मृतक महिला के बेटे आशीष रावल ने अंजान व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया. पाटन एलसीबी, एसओजी, साइबर क्राइम और सिद्धपुर पुलिस सहित कई टीमों ने जांच शुरू की. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. आसपास के लोगों, किसानों और मजदूरों सहित कुल लगभग 800 लोगों से पूछताछ की गई. एलसीबी और सिद्धपुर पुलिस को सुराग मिला कि हत्या करने वाला व्यक्ति गांव का ही रहने वाला कल्पेश वाल्मीकि है. इसके  बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की.

Advertisement

पूरी घटना को लेकर पुलिस ने क्या बताया? 

DYSP केके पंड्या ने कहा कि पुलिस ने जब आरोपी कल्पेश से पूछताछ की तो कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आईं हैं. आरोपी कल्पेश का बेटा बीमार था. उसका इलाज सिद्धपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. इलाजे के लिए कल्पेश के पास पैसे नहीं थे. उसने अपने माता-पिता, भाई और दोस्तों से पैसे उधार मांगे, लेकिन पैसे नहीं मिले. इसके बाद वह सुबह 8:30 बजे हनुमान मंदिर गया. वहां देखा कि मंदिर के बाहर एक लॉरी पर एक महिला नारियल व पूजा-सामग्री बेच रही है. 

आरोपी कल्पेश ने सोचा कि महिला के पास पैसे जरूर होंगे. इसको लेकर वह महिला केसरबेन के पास गया, उसने अचानक महिला पर हमला कर दिया और महिला के पास 1500 रुपये थे, जो उसने लूट लिए. इस दौरान महिला ने कहा कि वह गांव में सबको बता देगी.

यह भी पढ़ें: बंद फ्लैट में लड़की का कत्ल, बगल में सोती रही सहेली... बेंगलुरु में हुए रहस्यमयी हत्याकांड की Inside Story

इस दौरान कल्पेश और पूजा सामग्री बेचने वाली महिला केसरबेन के बीच झड़प भी होती रही. इसी दौरान कल्पेश ने महिला की साड़ी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पास में झाड़ी पर इस तरह लटका दिया, जैसे कि महिला ने आत्महत्या की हो. इस घटना को अंजाम देकर आरोपी कल्पेश घर पहुंचा और कपड़े बदलकर बेटे का इलाज कराने के लिए चला गया.

Advertisement

इस घटना में लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर कल्पेश ने महिला की हत्या की है तो अकेले झाड़ियों पर कैसे बांधकर लटका दिया. जहां घटना हुई और जहां शव लटका मिला, उसके बीच करीब 400 मीटर का फासला है. अब पुलिस इस जांच में जुटी है कि क्या इस हत्या में कोई और भी शामिल है या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »