गुजरात में अनोखी चोरी, गैस सिलेंडर पर हाथ साफ करता था चोर... पुलिस भी हैरान

गुजरात के सूरत से अनोखी चोरी का मामला सामने आया है. यह चोर लोगों के घर से गैस सिलेंडर चोरी कर बेच देता था. पिछले दो महीने से सरथाना इलाके के अलग-अलग क्षेत्र से शिकायत रही थी कि उनके पार्किंग, घर और फार्म हाउस के शादी समारोह से गैस सिलेंडर चोरी हो रहा है.

Advertisement
गैस सिलेंडर चुराने का आरोपी गिरफ्तार गैस सिलेंडर चुराने का आरोपी गिरफ्तार

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 26 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 7:18 PM IST
  • पुलिस ने बरामद किए 17 गैस सिलेंडर
  • पूछताछ में चोर ने बताया- क्यों कर रहा था चोरी

चोरी के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन गैस सिलेंडर चोरी का किस्सा शायद ही आपने कहीं सुना होगा. गुजरात के सूरत में एक ऐसे ही चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो लोगों के घर से गैस सिलेंडर चोरी कर बेच देता था. चोर के पास से पुलिस ने 17 गैस सिलेंडर बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया चोर पेशे से डायमंड वर्कर है.

Advertisement

दरअसल, सूरत के सरथाना थाना क्षेत्र में कई इलाकों से गैस सिलेंडर चोरी की घटनाएं पुलिस के पास आ रही थी. पुलिस लगातार गैस सिलेंडर चुराने वाले चोर की तलाश में थी. इसी दौरान पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगे, जिसमें एक शख्स हेल्मेट पहनकर गैस सिलेंडर चोरी करते देखा गया. पुलिस ने उस चोर तक पहुंचने के लिए तफ्तीश शुरू की. इसके तहत संजय भाई मानियां को गैस सिलेंडर चुराने के आरोप में गिरफ्त में लिया गया.

सरथाना पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर एमके गुर्जर ने बताया कि संजय भाई मनिया पेशे से डायमंड वर्कर है. पिछले 2 महीने से वह गैस सिलेंडर चोरी करने लगा था. इस तरह उसने अलग-अलग इलाकों से 25 गैस सिलेंडर चोरी किए. जिनमें से पुलिस ने 17 गैस सिलेंडर बरामद कर लिया, बाकी की खोजबीन जारी है. संजय मानियां चोरी किए गए गैस सिलेंडरों को संजय सावलिया को 1700-1800 रुपये में बेच दिया करता था.

Advertisement

संजय मानियां का कहना है कि वह स्कूल में बच्चे की फीस भरने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता था. इसके चलते चोरी के रास्ते पर चल पड़ा था. हालांकि सरथाना थाना के पुलिस इंस्पेक्टर एम.के. गुर्जर ने बताया, उसका यह तर्क गले नहीं उतर रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »