गुजरात: कविता पाठ में महात्मा गांधी का अपमान! भड़की कांग्रेस, सख्त एक्शन की मांग

गुजरात की सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर काव्य समारोह का आयोजन किया गया. इसमें कई कवियों ने अपनी कविताएं पढ़ीं. गांधी को लेकर पढ़ी गई एक कविता को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
महात्मा गांधी (फाइल फोटो) महात्मा गांधी (फाइल फोटो)

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 12 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST

गुजरात के राजकोट में सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर अखंड काव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया था. इसमें 75 कवियों ने लगातार 24 घंटे तक काव्य पाठ किया था. इस महाकुंभ में मध्य प्रदेश के मूल निवासी देवकृष्ण व्यास ने भी कविता पाठ किया. व्यास की कविता को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कविता में महात्मा गांधी के बारे में विवादास्पद शब्दों का इस्तेमाल किया गया है.

Advertisement

गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता निदत बारोट ने कहा कि देवकृष्ण व्यास ने अपने कविता पाठ में बापू के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. उन्होंने न केवल गुजरात का, बल्कि देश का अपमान किया है. बारोट ने मांग करते हुए कहा कि देवकृष्ण व्यास के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए.

सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीश भिमानी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सौराष्ट्र विश्वविद्यालय में महाकुंभ काव्य का आयोजन किया गया था. इस आयोजन में अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर गुजराती विषय के अध्यक्ष से पूछताछ की जाएगी.

जब तक इस मामले की जांच हो रही है, तब तक इस मामले में कुछ नहीं कह सकता. अगर जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »