'लंच के लिए हॉस्टल गया था बेटा, प्लेन गिरा तो दूसरी मंजिल से कूद गया...', अहमदाबाद विमान हादसे पर बोलीं रमीला

ये विमान लंदन जा रहा था. इसमें कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे. हादसा एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों में हुआ. विमान हवाई अड्डे की परिधि से थोड़ी दूरी पर मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकराया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

Advertisement
अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ हुआ विमान मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गया अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ हुआ विमान मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2025,
  • अपडेटेड 12:04 AM IST

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई. ये लंदन के लिए रवाना हो रही थी. विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे. हादसा एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों में हुआ. विमान हवाई अड्डे की परिधि से थोड़ी दूरी पर मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकराया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

Advertisement

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि क्रैश साइट से आसमान में उठता काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैला हुआ था. घटनास्थल से लोगों की चीखें, रोते-बिलखते परिजन और अफरा-तफरी का माहौल हर तरफ दिखाई दे रहा था. रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है.

यह भी पढ़ें: उड़ान भरी और चंद सेकेंड में आग का गोला बन गई फ्लाइट... CCTV में कैद हुआ प्लेन क्रैश का भयानक Video

'जहां मेरा बेटा गया, वहीं प्लेन गिरा...' 

इस बीच रमीला नाम की एक महिला का बयान सामने आया है, जिनका बेटा उसी हॉस्टल में रहता था, जहां ये प्लेन क्रैश हुआ. कांपते हुए स्वर में उन्होंने बताया, 'मेरा बेटा लंच ब्रेक में हॉस्टल गया था और वहीं प्लेन गिर गया. मुझे लगा सब खत्म हो गया. लेकिन भगवान का शुक्र है, मेरा बेटा बच गया.'

Advertisement

रमीला ने बताया कि हादसे के वक्त उनके बेटे ने जान बचाने के लिए दूसरी मंज़िल से छलांग लगा दी थी, जिससे उसे कुछ चोटें आई हैं. उन्होंने बताया, "मैंने उससे बात की है, उसने कहा कि मम्मी मैं ठीक हूं, बस थोड़ी चोट लगी हैं."

बचाव कार्य जारी, संख्या अभी स्पष्ट नहीं

विमान हादसे की जानकारी मिलते ही CISF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं. राहत-बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की आपात बैठक भी बुलाई गई जिसमें डीजीसीए और मंत्रालय के सचिव शामिल रहे. एक अधिकारी ने बताया, “हमारी प्राथमिकता अभी घायल यात्रियों को बचाने और उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता पहुंचाने की है. मृतकों की संख्या को लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी.”

यह भी पढ़ें: Air India प्लेन क्रैश: पहली उड़ान ही बन गई आखिरी, पति के पास जा रही नई नवेली दुल्हन खुशबू की खत्म हो गई जिंदगी

विजय रूपाणी का नाम भी यात्रियों की सूची में

हादसे के बाद सामने आई लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी देखा गया है, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मच गई है. हालांकि उनकी स्थिति के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. सरकार और एअर इंडिया की ओर से यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि लोग अपने प्रियजनों की जानकारी ले सकें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »