मजदूर बनकर आए, फर्जी दस्तावेज बनवाए और शहर में बस गए... अहमदाबाद में 166 बांग्लादेशियों की पहचान

अहमदाबाद में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ा खुलासा हुआ है. क्राइम ब्रांच ने अब तक 166 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की है, जबकि 300 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच में कई लोगों के पास से आधार कार्ड समेत भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं.

Advertisement
कई लोगों के पास आधार समेत भारतीय दस्तावेज भी मिले. (Photo: Screengrab) कई लोगों के पास आधार समेत भारतीय दस्तावेज भी मिले. (Photo: Screengrab)

अतुल तिवारी

  • अहमदाबाद,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

गुजरात के अहमदाबाद में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ा खुलासा हुआ है. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के मुताबिक, अब तक 166 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की जा चुकी है, जबकि 130 से ज्यादा अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है. क्राइम ब्रांच और दूसरी एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में शहर के अलग-अलग इलाकों से करीब 300 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Advertisement

जांच एजेंसियों के अनुसार, चिह्नित किए गए लोगों में 41 पुरुष, 95 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इनमें से कई लोग मजदूरी करते थे. वहीं कुछ महिलाओं के स्पा और देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क में शामिल होने की बात कही गई है. पुलिस इन पहलुओं की भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: पकड़े जाने का खौफ: कड़े वेरिफिकेशन के चलते उल्टे पांव बांग्लादेश भाग रहे घुसपैठिए, देखें कूटनीति

बड़ा सवाल यह है कि फर्जी दस्तावेज कहां से आए? पूरे मामले में सबसे अहम कड़ी दस्तावेजों की है. क्राइम ब्रांच को कई संदिग्धों के पास से आधार कार्ड समेत भारतीय पहचान से जुड़े दस्तावेज मिले हैं. अधिकारियों की कोशिश यह पता लगाने की है कि आखिर इन लोगों तक भारतीय पहचान पत्र कैसे पहुंचे? क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा था? और अगर हां, तो उसमें कौन-कौन शामिल है?

Advertisement

जांच में यह भी सामने आया है कि कमाई का पैसा अहमदाबाद से बाहर भेजा जाता था. क्राइम ब्रांच के मुताबिक, कुछ मामलों में रकम पश्चिम बंगाल के रास्ते और कुछ मामलों में सीधे बांग्लादेश तक पहुंचाई जाती थी. इसके लिए मोबाइल ऐप्स और आंगड़िया नेटवर्क का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है. अब एजेंसियां वित्तीय लेन-देन की परतें भी खंगाल रही हैं.

300 हिरासत में, 130 से ज्यादा से पूछताछ जारी

अभी तक 300 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है. इनमें से 166 लोगों की पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है, जबकि बाकी लोगों के दस्तावेजों और पहचान की जांच की जा रही है. अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ आगे बढ़ने के साथ इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं. फिलहाल अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »