अहमदाबाद: रसायनिक कारखाने में लगी आग, दमकल की 18 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

अहमदाबाद में रविवार को एक कारखाने में भीषण आग लग गई. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए अठारह दमकल गाड़ियों को एक रिमोट-नियंत्रित फायर रोबोट के साथ घटनास्थल पर भेजा गया था. जिसका इस्तेमाल उन क्षेत्रों के लिए किया जाता है जहां मैन्युअल रूप से काम करना संभव नहीं है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 27 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST
  • अहमदाबाद में रसायनिक कारखाने में लगी भीषण आग
  • आग बुझाने के लिए भेजी गईं 18 दमकल विभाग की गाड़ियां

अहमदाबाद में रविवार को एक रासायनिक कारखाने में भीषण आग लग गई. लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घटना संतेज इलाके की है. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कारखाने में अचानक से एक विस्फोट हुआ जिसके बाद आग चारों तरफ फैल गई.

उन्होंने बताया कि उन्हें देर रात 2 बजे कारखाने में आग लगने की सूचना मिली. जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के काम में जुट गईं. अधिकारी ने बताया, ''जब हम यहां पहुंचे तो आग काफी ज्यादा फैल गई थी. हमने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया है. लेकिन अभी भी आग बुझाने का काम जारी है.''

Advertisement

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए अठारह दमकल गाड़ियों को एक रिमोट-नियंत्रित फायर रोबोट के साथ घटनास्थल पर भेजा गया था. जिसका इस्तेमाल उन क्षेत्रों के लिए किया जाता है जहां मैन्युअल रूप से काम करना संभव नहीं है.

सूरत में एक बिल्डिंग में लगी आग
हाल ही में सूरत में भी एक बिल्डिंग में आग लग जाने से हड़कंप मच गया था. इस दौरान इमारत की तीसरी मंजिल पर बनी एक लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रही लड़कियां फंस गई थीं, जिन्हें समय रहते दमकल विभाग की टीम ने सकुशल निकाल लिया. साथ ही कुछ देर बाद आग पर भी काबू पा लिया गया. 

लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रही थीं 20 लड़कियां
शहर के डभोली इलाके में मौजूद एक कमर्शियल बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई थी. कुछ देर में ही आग की लपटें और धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया. इस बीच इमारत की तीसरी मंजिल पर मौजूद एक लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहीं 20 लड़कियां फंस गईं. जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई. 

Advertisement

हाइड्रोलिक क्रेन से लड़कियों को नीचे उतारा
यह देख आसपास के लोगों ने निगम प्रशासन को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने आग बुझाने के साथ-साथ काफी ऊंचाई पर फंसी लड़कियों को हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए सुरक्षित तरीके से नीचे उतार लिया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानी नहीं हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »