दिल्ली: नौकरी देने के बहाने चेंबर में बुलाकर वकील ने किया रेप, युवती न्याय के लिए पहुंची थाने

दिल्ली में एक युवती ने वकील पर रेप करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने कहा कि नौकरी देने के बहाने तीस हजारी कोर्ट के एक वकील ने उसे अपने चेंबर में बुलाया और रेप किया. इसके बाद पीड़िता को 1500 रुपये देकर आरोपी वकील ने किसी से बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

Advertisement
रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई नाबालिग रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई नाबालिग

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 10:45 PM IST

राजधानी दिल्ली में एक युवती ने वकील पर अपने चेंबर में उससे रेप करने का आरोप लगाया है. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि 21 साल की एक युवती ने आरोप लगाया है कि उत्तरी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में एक वकील ने अपने चैंबर के अंदर उसके साथ बलात्कार किया.

एक अधिकारी ने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे 27 जुलाई को नौकरी देने के बहाने बुलाया लेकिन उसके साथ जबरदस्ती की.

Advertisement

पीड़ित युवती ने कहा कि वकील ने उसे इसके बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. एक अधिकारी ने युवती की शिकायत का हवाला देते हुए कहा, रेप के बाद आरोपी वकील ने पीड़िता को 1,500 रुपये दिए और जाने के लिए कहा.

युवती ने अपने घर पहुंचकर मौसी को घटना की जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस से संपर्क किया. अधिकारी ने बताया कि सब्जी मंडी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »