Delhi Weather: आसमान में बादल और मौसम सुहावना, दिल्ली-NCR में कई जगह बूंदाबांदी

Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह-सुबह आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है. मौसम में बदलाव से गर्मी और उमस से राहत मिली है. IMD के मुताबिक, 17 जुलाई को आंशिक बादल छाए रहने के साथ मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है.

Advertisement
Delhi-NCR weather Today 17 July, light rain (File Photo- ITG) Delhi-NCR weather Today 17 July, light rain (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:18 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में शुक्रवार को मौसम पूरी तरह बदल गया है. आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर हल्की-हल्की बारिश हो रही है. इससे गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है. सुबह-सुबह नोएडा सेक्टर 62, ग्रेटर नोएडा और स्कॉन टेंपल के आसपास हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून तो एक्टिव है लेकिन भारी बारिश की गतिविधियां अभी थमी हुई हैं. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है.

Advertisement

IMD के मुताबिक, 17 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना रहेगा. सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के आसपास  जबकि न्यूनतम तापमान 28-29 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है. 

बता दें कि राजधानी दिल्ली में बीते दिन यानी गुरुवार को जुलाई के मौसम में करीब दो साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है. सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था. जबकि न्यूनतम तापमान भी 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है. यह जुलाई में पिछले दो साल का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान है. इससे पहले 30 जुलाई 2024 को 39.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था. न्यूनतम तापमान की बात करें तो 2 जुलाई 2024 के बाद यह सबसे ज्यादा है, जब 30.7 डिग्री दर्ज किया गया था.

Advertisement

दिल्ली में बादलों के बाद भी क्यों नहीं हो रही तेज बारिश?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अरब सागर से नम दक्षिण-पश्चिमी हवाएं दिल्ली की ओर आ रही हैं. इन हवाओं से बादल तो बन रहे हैं, लेकिन गुजरात के ऊपर नमी कम हो जाती है. इसलिए दिल्ली तक पर्याप्त नमी नहीं पहुंच पा रही. ऐसे में बादल बन रहे हैं, लेकिन बारिश शुरू करने के लिए कोई मजबूत मौसम प्रणाली नहीं है. स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि अगले तीन दिन भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 19 जुलाई तक दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जबकि 20 से 22 जुलाई के बीच अच्छी बारिश की संभावना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »