Delhi Weather: बदलने वाला है दिल्ली का मौसम, बारिश-बूंदाबांदी के आसार, IMD का आया येलो अलर्ट

Delhi Weather Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 जुलाई को भी दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है. साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सतही हवाएं भी चल सकती हैं.

Advertisement
Delhi weather forecast Today 3 July 2026, IMD light rain alert (File Photo- ITG) Delhi weather forecast Today 3 July 2026, IMD light rain alert (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

जून की गर्मी के बाद दिल्ली-एनसीआर में अब मौसम बदल गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2 जुलाई को मॉनसून की एंट्री से साथ लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में शुक्रवार, 3 जुलाई को भी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर में दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है.

Advertisement

आज के मौसम की बात करें तो राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह बादलों भरे आसमान और सुहावने मौसम के साथ हुई. न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. 

IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं, दोपहर के बाद और शाम के वक्त कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है. कुछ जगहों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं. दिल्ली में शुक्रवार, 3 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.  

Delhi Weather Forecast Today 3 July 2026, city.imd.gov.in

बता दें कि दिल्ली में सुबह के वक्त पालम एयरपोर्ट इलाके में सामान्य से 1.9 डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. लोधी रोड में 28.0 डिग्री (सामान्य से 1.0 डिग्री ज्यादा), रिज क्षेत्र में 24.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.9 डिग्री कम) और अयानगर में 25.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.0 डिग्री कम) दर्ज किया गया है.

Advertisement

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में तेज सतही हवाएं चलेंगी. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. वहीं, हल्की बारिश या बूंदाबांदी के भी आसार हैं. इस बार दिल्ली में मॉनसून सामान्य आगमन की तुलना में पांच दिनों की देरी से पहुंचा है. 2 जुलाई को हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के तापमान में गिरावट आई है. सफदरजंग स्टेशन पर करीब 4-5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

एयर क्वालिटी की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, 3 जुलाई को सुबह 9 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 89 रहा, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है. बता दें कि AQI 0 से 50 अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर कैटेगरी में माना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »