सौरव दास और आशुतोष रांका फिलहाल जेल में ही रहेंगे, दो दिन बढ़ी न्यायिक हिरासत

दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी जिस पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 2 दिन के लिए इस हिरासत को आगे बढ़ा दिया है. दोनों को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

Advertisement
आशुतेष रांका और सौरव दास. (Photo: PTI) आशुतेष रांका और सौरव दास. (Photo: PTI)

अंशुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:59 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका फिलहाल जेल में ही रहेंगे.  मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पुलिस ने दोनों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी. कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए रांका और सौरव की न्यायिक हिरासत को दो दिन और आगे बढ़ा दिया.

सौरव दास और आशुतोष रांका, दोनों को सोमवार को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में नवनियुक्त स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दोनों की हिरासत बढ़ाने की मांग की. हिरासत बढ़ाने की अर्जी पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: CJP प्रदर्शनकारियों पर कसेगा शिकंजा? सुप्रीम कोर्ट से 124 FIR बहाल करने की मांग

सौरव और रांका को 13 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. यह कार्रवाई जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद हुई थी. आरोप है कि दोनों ने बंद गेट फांदकर जंतर-मंतर में प्रवेश किया था. इस जगह को पहले ही निर्धारित प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित सूची से हटा दिया गया था.

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद हुई थी कार्रवाई

सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ CJP के अन्य कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया था. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए थे. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. बाद में उन्हें स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने 13 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: CJP प्रमुख अभिजीत दिपके नहीं जाएंगे जेल, दिल्ली की मजिस्ट्रेट कोर्ट से मिली जमानत

CJP ने आरोप लगाया कि उसके दोनों संयोजकों की रिहाई रोकने के लिए जमानत की सुनवाई में जानबूझकर देरी की जा रही है. रविवार को जमानत मामले की सुनवाई कर रहे स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने अज्ञात लोगों से धमकी मिलने की बात कही थी. इसके बाद पुलिस ने गैर-संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज की थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »