कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके को दिल्ली की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है. अदालत ने उन्हें शांति बनाए रखने के लिए 50 हजार रुपये का श्योरिटी बॉन्ड भरने का निर्देश दिया है. बॉन्ड की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनकी रिहाई होगी. दिपके को कनॉट प्लेस में प्रस्तावित तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने निषेधाज्ञा के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की थी.