कुलभूषण जाधव की रिहाई के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव कि रिहाई और तत्काल प्रभाव से कानूनी सलाह पाकिस्तान में दिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को याचिका दाखिल हुई.

Advertisement
कुलभूषण जाधव कुलभूषण जाधव

पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव कि रिहाई और तत्काल प्रभाव से कानूनी सलाह पाकिस्तान में दिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को याचिका दाखिल हुई. याचिका में केन्द्र सरकार को निर्देश जारी करने की मांग की गई है जिसमें इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के सामने कुलभूषण जाधव का मसला उठाने को कहा गया है.

याचिका दाखिल करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राहुल शर्मा ने इसके अलावा पाकिस्तान में कैसे सुनिश्चित की जाय इसकी भी मांग की है. याचिका में विदेशों में बंधक बनाये, अपहरण किए या झूठे मुकदमों में को लेकर विदेश मंत्रालय से नीति बनाने की मांग भी की गई है.

Advertisement

याचिका में दावा किया गया है कि 2015 की दायर आरटीआई में ने माना था कि ऐसे भारतीय नागरिकों के लिए कोई प्रोटोकॉल नहीं बनाया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement