दिल्ली के 70 विधायकों में से 50% के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले: एडीआर

आम आदमी पार्टी के 62 विधायकों में से प्रत्येक की औसत संपत्ति 14.96 करोड़ और बीजेपी विधायकों की औसत संपत्ति 9.10 करोड़ रुपये हैं.

Advertisement
दिल्ली विधानसभा (फाइल फोटो) दिल्ली विधानसभा (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST

  • 43  विधायक आपराधिक मामलों का कर रहे सामना
  • 13 विधायकों पर महिलाओं से अपराध के आरोप दर्ज
दिल्ली विधानसभा में चुने गए 70 विधायकों में 37 ने घोषणा की है कि उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले लं​बित हैं. इनमें हत्या की कोशिश और रेप जैसे आरोप भी हैं. चुनाव सुधार के लिए काम करने वाली गैर-सरकारी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने विधायकों के हलफनामे का अध्ययन करके यह जानकारी दी है.

अध्ययन कहता है कि नव नियुक्त विधायकों द्वारा की गई घोषणाओं के विश्लेषण से पता चलता है कि उनमें से 43 आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं. इन 43 विधायकों में से 37 ने बताया है कि उनके खिलाफ बलात्कार, हत्या के प्रयास और

Advertisement

37 विधायकों में से 13 ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामलों की घोषणा की है. इन 13 में से एक ने बताया है कि उसके खिलाफ बलात्कार से संबंधित मामला लंबित है. पिछली विधानसभा में 70 में से 24 के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे थे.

यह भी पढ़ें:

करोड़ों के मालिक हैं विधायक

इस अध्ययन से यह भी पता चला है कि AAP के 45 और भाजपा के सात विधायकों ने एक-एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है. वहीं भाजपा के 8 विधायकों की औसत संपत्ति 9.10 करोड़ रुपये है.

ये हैं दिल्ली के सबसे अमीर विधायक

मुंडका से जीतने वाले AAP विधायक धर्मपाल लाकड़ा के पास 292 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है और नई विधानसभा में . लाकड़ा के बाद आरके पुरम विधायक प्रमिला टोकस का नंबर आता है जिनकी कुल संपत्ति 80 करोड़ रुपये है.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

इसके बाद पटेल नगर विधायक राज कुमार आनंद हैं जिनकी कुल संपत्ति 78 करोड़ रुपये है. 70 विधायकों में सबसे कम 76,000 की संपत्ति मंगोलपुरी विधायक राखी बिड़ला की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement