Delhi Traffic Police Advisory: नए संसद भवन के उद्घाटन पर ये रास्ते रहेंगे बंद, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली जिले के क्षेत्र को नियंत्रित क्षेत्र माना जाएगा. यहां केवल सार्वजनिक परिवहन वाहनों, सिविल सेवा के उम्मीदवारों, वास्तविक निवासियों, लेबल वाले वाहनों और आपातकालीन वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी. अगर आप यहां जाने का इरादा कर रहे हैं तो 05:30 बजे से 1500 घंटे तक नई दिल्ली जिले से बचें.

Advertisement
New Parliament  (File Photo) New Parliament (File Photo)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2023,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST

देश का नया संसद भवन बनकर तैयार हो गया है. इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को करेंगे. इस उद्घाटन कार्यक्रम में कई वीवीआईपी/वीआईपी लोगों के शामिल होने की संभावना है. इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए पूरे इंतजाम किए है. 28 मई के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

Advertisement

इन वाहनों को जाने की अनुमति

नई दिल्ली जिले के क्षेत्र को नियंत्रित क्षेत्र माना जाएगा. यहां केवल सार्वजनिक परिवहन वाहनों, सिविल सेवा के उम्मीदवारों, वास्तविक निवासियों, लेबल वाले वाहनों और आपातकालीन वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी. अगर आप यहां जाने का इरादा कर रहे हैं तो 05:30 बजे से 1500 घंटे तक नई दिल्ली जिले से बचें.

ये रास्ते रहेंगे बंद

28 मई को मदर टेरेसा सेरेसेंट रोड गोलचक्कर(आर/ए), तालकटोरा, बाबा खड़क सिंह मार्ग, आर/ए गोल डाक खाना, अशोक रोड, आर/ए पटेल चौक, अशोक रोड, आर/ए विंडसर प्लेस, जनपथ, आर/ए एमएलएनपी से घिरा क्षेत्र, अकबर रोड, आर/ए गोल मेथी, अकबर रोड, आर/ए जीकेपी, तीन मूर्ति मार्ग, आर/ए तीन मूर्ति और मदर टेरेसा सेरेसेंट रोड ट्रैफिक के लिए प्रतिबंधित रहेंगे. केवल सिविल सेवा के उम्मीदवारों, वास्तविक निवासियों, लेबल वाले वाहनों और आपातकालीन वाहनों को इस क्षेत्र के भीतर आने-जाने की अनुमति होगी.

Advertisement

दिल्ली पुलिस की सलाह

दिल्ली पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे धैर्य रखें, यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें और सभी चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और दिल्ली यातायात पुलिस के फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल, वेबसाइट और हेल्पलाइन के माध्यम से अपडेट रहें.

इसके साथ ही सिविल सेवा के उम्मीदवारों, जिनके परीक्षा केंद्र नई दिल्ली जिले में स्थित हैं, से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना थोड़ी जल्दी बना लें और असुविधा से बचने के लिए पर्याप्त समय अपने पास रखें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement