दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी ने 1 रुपये थैली बढ़ाए दूध के दाम

दिल्ली वालों पर महंगाई की बोझ बढ़ने वाली है. मदर डेयरी ने दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. शनिवार से अब दिल्ली-एनसीआर में लोगों को दूध की थैलियों पर एक रुपये ज्यादा चुकाने होंगे.

Advertisement
टोकन से मिलने वाले दूध के दाम में बदलाव नहीं टोकन से मिलने वाले दूध के दाम में बदलाव नहीं

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST

दिल्ली वालों पर महंगाई की बोझ बढ़ने वाली है. मदर डेयरी ने दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. शनिवार से अब दिल्ली-एनसीआर में लोगों को दूध की थैलियों पर एक रुपये ज्यादा चुकाने होंगे.

एक रुपये थैली दूध हुआ महंगा
मदर डेयरी के मुताबिक आधा लीटर और एक लीटर की पर एक रुपये का इजाफा किया है. ये दरें शुक्रवार देर रात से लागू हो जाएंगी. नई दरों के अनुसार अब दिल्ली-एनसीआर में एक लीटर मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की थैली 48 रुपये के बजाय 49 रुपये में मिलेंगे, जबकि आधी लीटर की थैली 24 रुपये के बजाय अब 25 रुपये में मिलेंगे.

Advertisement

इसके अलावा मदर के टोंड दूध की थैलियों पर भी एक रुपये की कर दी गई है. हालांकि टोकन से मिलने वाले दूध के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »