नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों पर नस्लीय कमेंट करने वाली महिला और उसका पति गिरफ्तार... दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन

राजधानी नई दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के साथ नस्लीय और आपत्तिजनक कमेंट के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. जांच के दौरान मामले में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. अब केस की जांच एसीपी स्तर के अधिकारी की निगरानी में की जा रही है.

Advertisement
नस्लीय कमेंट करने वाली महिला गिरफ्तार. (Photo: ITG) नस्लीय कमेंट करने वाली महिला गिरफ्तार. (Photo: ITG)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST

राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के साथ नस्लीय टिप्पणी और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया था. एक मामूली विवाद, जो एयर कंडीशनर (AC) लगाने के दौरान शुरू हुआ, देखते ही देखते गंभीर आरोपों में बदल गया और सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. 

Advertisement

दरअसल, यह मामला 20 फरवरी का है. अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली तीन युवतियां अपने किराए के फ्लैट में AC लगवा रही थीं. इंस्टॉलेशन के दौरान ड्रिलिंग और कामकाज के चलते कुछ धूल-मिट्टी नीचे वाले फ्लैट की ओर गिर गई. यही बात नीचे रहने वाली पड़ोसी महिला को नागवार गुजरी और उसने इस पर आपत्ति जताई.

शुरुआत में यह मामला सामान्य पड़ोसी विवाद जैसा ही था, लेकिन जल्द ही यह तीखा हो गया. आरोप है कि महिला ने गुस्से में आकर युवतियों के खिलाफ नस्लीय और आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं. इसी दौरान किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा मामला

वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया. वीडियो में आरोपी महिला को युवतियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते देखा और सुना जा सकता है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया और कई यूजर्स ने इसे नस्लीय भेदभाव का मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मेरे पति के साथ सो जाओ, ₹500 में सो जाती हो...', दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों से पड़ोसी कपल की बदसलूकी

पूर्वोत्तर भारत के लोगों के साथ भेदभाव के मुद्दे पर पहले भी कई बार बहस हो चुकी है, और इस घटना ने एक बार फिर इस संवेदनशील मुद्दे को सामने ला दिया.

पुलिस में शिकायत और कार्रवाई

घटना के बाद पीड़ित युवतियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. शुरुआती जांच में वीडियो और अन्य साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया.

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मामले में अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी लागू हो सकती हैं, जिसके बाद केस में इन प्रावधानों को जोड़ा गया. 

आरोपी महिला और उसके पति की गिरफ्तारी

जांच के आगे बढ़ने के साथ पुलिस ने आरोपी महिला, जिसकी पहचान रूबी जैन के रूप में हुई है, को गिरफ्तार कर लिया. इसी के साथ उसके पति हर्ष जैन को भी अरेस्ट कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद आगे की पूछताछ जारी है और मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और वीडियो के अलावा अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके.

Advertisement

आरोपी पक्ष का दावा

इस मामले में आरोपी पक्ष की ओर से भी सफाई सामने आई है. आरोपी महिला के परिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि विवाद को एकतरफा तरीके से पेश किया गया है. उनका दावा है कि AC इंस्टॉलेशन के दौरान सिर्फ धूल ही नहीं, बल्कि कुछ भारी कण और मलबा भी नीचे गिरा था, जिससे नुकसान की आशंका बनी.

हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि गुस्से में कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल हुआ, जो नहीं होना चाहिए था. आरोपी पक्ष ने इसके लिए माफी भी मांगी है और कहा है कि उनकी मंशा किसी का अपमान करने की नहीं थी. फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच ACP स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement