चोरी के मोबाइल फोन बेचने वाले तीन बदमाश अरेस्ट, एक आरोपी कर रहा वकालत की पढ़ाई

दिल्ली पुलिस ने चोरी के आरोप में वकालत की पढ़ाई करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि इनके पास से 40 मोबाइल के अलावा फर्जी स्टांप, फर्जी मोबाइल बिल बरामद किए. इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 14 मामलों का खुलासा करने का दावा किया गया है. गिरफ्तार बदमाशों में मुमताज आलम उर्फ विजय पहले से 12 मामलों में शामिल है.

Advertisement
मोबाइल चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा मोबाइल चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा

aajtak.in

  • साउथ दिल्ली ,
  • 09 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 6:31 PM IST

दिल्ली पुलिस ने चोरी के आरोप में वकालत की पढ़ाई करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. दरअसल साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साउथ कैंपस इलाके में एक चोरी की वारदात हुई थी. पुलिस उस मामले की जांच कर रही थी. जांच के दौरान पुलिस एक सप्लायर तक पहुंची. जब उसकी कुंडली खंगाली तो पता चला कि सप्लायर वकालत की पढ़ाई कर रहा है.  

Advertisement

वो चोरी के मोबाइल फोन खरीदता था. फिर उन्हें फर्जी बिल के साथ ऑनलाइन बेच देता था. इस काम को वह लंबे समय से बड़े ही शातिराना तरीके से कर रहा था. बताया जा रहा है कि चोरी के फोन बेचकर यह शख्स अब तक लाखों रुपये काम चुका है.  

बता दें, साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ और साउथ कैंपस थाना की ज्वाइंट टीम ने घरों में चोरी और स्नेचिंग करने वाले गैंग से मोबाइल खरीदकर उसका नया बिल बनाकर मार्केट में बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है. 

40 मोबाइल के अलावा फर्जी स्टांप और फर्जी बिल भी बरामद

पुलिस ने बताया कि इनके पास से 40 मोबाइल के अलावा फर्जी स्टांप और फर्जी बिल बरामद किए गए हैं. इनकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने 14 मामलों का खुलासा करने का दावा भी किया है. गिरफ्तार बदमाशों में मुमताज आलम उर्फ विजय पहले से 12 मामलों में शामिल है.

Advertisement

इस मामले पर डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि 30 जनवरी को साउथ कैंपस थाना इलाके में एक महिला से शिकायत मिली थी कि उसके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. ज्वेलरी और कैश के अलावा उसके तीन मोबाइल चोरी हो गए.

'पकड़े गए आरोपियों में एक वकालत की पढ़ाई कर रहा'

मामले की छानबीन स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर पवन दहिया और साउथ कैपस एसएचओ नरेश कुमार की टीम कर रही थी. पुलिस ने जांच के दौरान डेढ़ सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को चेक कर सुराग जुटाया. इस दौरान एक ऑटो के बारे में पता चला. चोरी के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगया गया. इसके बाद पुलिस चोरों तक पहुंच गई. 

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट- अमरदीप कुमार)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »