दिल्ली: ऑफिस पहुंचने में देरी ने रिजवान की बचा ली जान, छत गिरने से चार की मौत

दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में शनिवार सुबह एक फैक्ट्री की छत गिर गई, जिसमें दबने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं.

Advertisement
छत गिरने से चार लोगों की गई जान (फाइल फोटो) छत गिरने से चार लोगों की गई जान (फाइल फोटो)

मुनीष पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:06 AM IST
  • दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में गिरी छत
  • छत गिरने से 4 की मौत, दो घायल
  • देर से ऑफिस पहुंचा रिजवान, बच गई जान

दफ्तर देर से पहुंचना अच्छी आदत नहीं मानी जाती है लेकिन रिजवान इसी देरी की वजह से आज जिंदा बच गया. दरअसल दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में शनिवार सुबह एक फैक्ट्री की छत गिर गई, जिसमें दबने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं. ये सभी फैक्ट्री में काम करते थे. मरने वाले चार लोगों में दो की पहचान 45 साल की गुड्डी और 25 साल की चीना के तौर पर हुई है.

Advertisement

इस घटना की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि रिजवान बाकी दिन सुबह दस बजे तक ऑफिस पहुंच जाता था लेकिन शनिवार को उसे ऑफिस पहुंचने में देरी हो गई. तब तक यह हादसा हो गया. लेकिन इस गलती की वजह से रिजवान की जान बच गई. 

एक सामाजिक कार्यकर्ता हरीश ने बताया कि इस रूम में मोटर्स के स्पेयर पार्ट्स बनाए जाते थे. यह काफी छोटा रूम था, जहां पर फैक्ट्री बनाई गई थी. कमरे के अंदर एक नकली छत बनाई गई थी. जहां पर लगेज और अनावश्यक आइटम रखे जाते थे. प्रत्येक दिन की तरह शनिवार सुबह को भी यहां पर काम शुरू हुआ. कमरे के अंदर छह लोग काम कर रहे थे लेकिन तभी छत गिर गई. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. 

Advertisement

देखें- आजतक LIVE TV

सुबह 10 बजे के करीब पुलिस को फोन पर इस हादसे की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर रवाना हुई. छत गिरने की सही कारणों का पता लगाने और आगे की जांच के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और फॉरेंसिक विभाग की एक टीम को भी तैनात किया गया है. 

पुलिस ने बताया कि आज सुबह करीब 10:00 बजे पीएस ख्याला में एक पीसीआर कॉल आई. सूचना मिली कि छत गिर गई है. सूचना मिलते ही फौरन पीसीआर वैन और स्थानीय पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे. फैक्ट्री की छत गिरने की वजह से मलबे में 6 लोग दब गए थे.

मलबे में दबे लोगों को पुलिस और डीडीएम कर्मचारियों ने बाहर निकाला और उन्हें नजदीक के अस्पताल में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया. दो घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक यह मकान उत्तम नगर के महेंद्र पाल नाम के एक शख्स का बताया गया है.        

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »