'सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी दी तो...', बकरीद से पहले दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के सख्त निर्देश

बकरीद से पहले दिल्ली सरकार ने पशु कल्याण कानूनों के सख्त पालन के निर्देश जारी किए हैं. मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि गाय, बछड़ा, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह गैरकानूनी है और उल्लंघन करने वालों पर आपराधिक कार्रवाई होगी.

Advertisement
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने बकरीद पर कुर्बानी को लेकर गाइडलाइन जारी की है. (File Photo: PTI) दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने बकरीद पर कुर्बानी को लेकर गाइडलाइन जारी की है. (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

बकरीद से पहले दिल्ली सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं. इसी बीच दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने त्योहार के दौरान पशु कल्याण कानूनों के सख्त पालन को लेकर बड़ा निर्देश जारी किया है. कपिल मिश्रा ने साफ कहा है कि बकरीद पर गाय, बछड़ा, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह गैरकानूनी है और ऐसा करने वालों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

Advertisement

अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शुक्रवार को एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और गलियों में कुर्बानी की किसी भी तरह की अनुमति नहीं होगी. केवल सरकार द्वारा निर्धारित वैध स्थानों पर ही कुर्बानी की जा सकेगी. उन्होंने अवैध पशु परिवहन, अवैध कुर्बानी और पशु क्रूरता के मामलों में विशेष निगरानी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

बकरीद के पर्व पर दिल्ली सरकार की गाइडलाइन्स

: बकरीद पर गौवंश, गाय, बछड़ा, ऊंट व अन्य प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पूरी तरह गैरकानूनी है, ऐसा करने वालों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा

: सार्वजनिक स्थलों गली, सड़कों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं है, ऐसा करने वालों पर भी कानूनी… pic.twitter.com/mKZtUSgHUx

— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) May 22, 2026

बता दें कि दिल्ली सरकार की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य संरक्षित पशुओं की हत्या या कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा. साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की खरीद-बिक्री को भी गैरकानूनी बताया गया है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए.

Advertisement

उधर, बकरीद को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. कई जिलों में अमन कमेटी की बैठकें आयोजित की जा रही हैं और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. शाहदरा, पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी जिलों में पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों, आरडब्ल्यूए और बाजार संघों के साथ बैठक कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग, वाहन जांच और पिकेट निरीक्षण बढ़ा दिए गए हैं. लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने को कहा गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement