दिल्ली की गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 45 गाड़ियां मौके पर

करोलबाग के गफ्फार मार्केट इलाके में भीषण आग लग गई. आग मार्केट की तीन लेन तक फैल चुकी है. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है. आग पर काबू पाने के लिए 45 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.

Advertisement
उठतीं आग की लपटें उठतीं आग की लपटें

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2022,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST
  • सुबह 4 बजे की है आग लगने की घटना
  • फायर ब्रिगेड ने मौके पर भेजीं 39 गाड़ियां

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान से आग बरस रही है. भीषण गर्मी के बीच आगलगी की घटनाएं भी आए दिन हो रही हैं. अब करोलबाग के गफ्फार मार्केट इलाके में भीषण आग लगने की खबर है. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है. आग पर काबू पाने के लिए 39 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर सुनील चौधरी ने कहा है कि सुबह से ही आग बुझाने की कोशिशें चल रही हैं. उन्होंने कहा कि आग तीन लेन तक फैल गई है. डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर के मुताबिक फायर ब्रिगेड की 45 गाड़ियां मौके पर हैं. उन्होंने कहा कि अभी जान माल के नुकसान की हमें जानकारी नहीं हैं.

Advertisement

डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर ने कहा है कि आग पर काबू पाए जाने के बाद कूलिंग ऑपरेशन चलाया जाएगा और इसके बाद सर्च ऑपरेशन. जानकारी के मुताबिक गफ्फार मार्केट में आग लगने की ये घटना सुबह-सुबह करीब 4 बजे की है. बताया जाता है कि सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर फायर ब्रिगेड को फोन कॉल के जरिये गफ्फार मार्केट में आग लगने की सूचना मिली. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड ने तत्काल 39 गाड़ियां मौके पर भेजी थीं.

बिल्डिंग से उठती आग की लपटें

फायर ब्रिगेड के मुताबिक जहां आग लगी है, वहां एक भी नागरिक नहीं फंसा है. आग गफ्फार मार्केट इलाके के शू मार्केट के करीब लगी है. आग लगने के कारणों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. बताया जाता है कि सुबह चार बजे के करीब गफ्फार मार्केट के पास शू मार्केट की एक बिल्डिंग से धुआं उठता नजर आया.

Advertisement
आग बुझाने की कोशिश में जुटे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी

देखते ही देखते कुछ मिनटों में ही आग ने विकराल रूप ले लिया. बिल्डिंग से आग की लपटें उठने लगीं. लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी और आग पर काबू पाने के लिए अपने स्तर से भी प्रयास शुरू कर दिए. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »