DMRC ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, CJP प्रदर्शन के दौरान मेट्रो बंद करने पर दिया जवाब

10 अक्टूबर 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के प्रवेश और बाहर निकलने के गेट बंद कर दिए गए थे. इसे लेकर DMRC ने अब सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी है और सफाई देते हुए बताया कि मेट्रो पूरी तरह बंद नहीं हुई थी. DMRC ने अदालत से कहा कि उस दौरान 271 ट्रेनें चलीं और 258 स्टेशन खुले थे.

Advertisement
DMRC ने सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी. (Photo- Pexels) DMRC ने सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी. (Photo- Pexels)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:01 PM IST

पिछले हफ्ते 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया था. इस मामले में DMRC ने सुप्रीम कोर्ट में माफीनामे के साथ जवाब दाखिल कर दिया है. जवाबी हलफनामे में डीएमआरसी ने कहा है कि उस दिन मेट्रो पूरी तरह बंद नहीं की गई थी.

DMRC चेयरपर्सन सुश्री डी तारा ने DMRC की तरफ से बिना शर्त माफी मांगी है. हालांकि DMRC ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने उनका पक्ष सुने बिना ही आदेश पारित कर दिया था. फिर भी DMRC माफी मांगता है क्योंकि वो सुप्रीम कोर्ट का बहुत सम्मान करती है.

Advertisement

दिल्ली मेट्रो प्रशासन की मानें तो दिल्ली मेट्रो की कुल 303 स्टेशनों में से सिर्फ कुछ स्टेशनों के प्रवेश और बाहर निकलने के गेट बंद किए गए थे. पूरे मेट्रो नेटवर्क पर प्रतिबंध नहीं था. 

सुप्रीम कोर्ट को DMRC की सफाई

DMRC का कहना है कि 10 अक्टूबर 2026 को 271 ट्रेनें चलाई गईं और कुल 4,157 ट्रेन ट्रिप पूरी की गईं. ट्रेन सेवाओं की संख्या में कोई कटौती नहीं की गई थी. कुल 303 में से 258 स्टेशन यात्रियों के लिए खुले और चालू थे. प्रतिबंध मुख्य रूप से 45 स्टेशनों के प्रवेश और बाहर निकलने पर था. 

DMRC के मुताबिक, 14 स्टेशन- राजीव चौक, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, हौज खास और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर मेट्रो लाइन बदलने की सुविधा जारी थी. DMRC के मुताबिक, 45 स्टेशनों पर लगाए गए प्रतिबंध 10 अक्टूबर 2026 को रात 10 बजे से हटा दिए गए. उसके बाद सभी स्टेशन को खोल दिया गया. 12 अक्टूबर को 6 स्टेशनों पर फिर अस्थायी प्रतिबंध लगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज 18 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने दी जानकारी, राजीव चौक पर इंटरचेंज की सुविधा

10 अक्टूबर 2026 को लगभग 32 लाख यात्रियों ने मेट्रो से यात्रा की. सामान्य दूसरे शनिवार को लगभग 58 लाख यात्री यात्रा करते हैं. DMRC ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई और आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »